दिल्ली में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; एक लड़ रहा जिंदगी की जंग
जतिन पेशे से ड्राइवर था, जबकि अभिषेक बस में कंडक्टर का काम करता था। वहीं अंकित कुंडली स्थित एक फैक्टरी में काम करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के नरेला थाना इलाके में गुरुवार रात डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) में ट्रांसफर कर दिया है। मृतकों की पहचान जतिन और अभिषेक के रूप में हुई है। वहीं घायल अंकित का इलाज चल रहा है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि नरेला थाना पुलिस को 25 दिसंबर को सत्यवादी राजा अस्पताल से सड़क हादसे में तीन युवकों के घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और तीनों घायल हो गए।
राहगीरों से हादसे की जानकारी मिलने के बाद पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें हरिशचंद अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी पहचान गौतम कॉलोनी निवासी अंकित (21), नरेला निवासी जतिन (21) और अभिषेक (19) पुत्र मोहन के रूप में हुई। अंकित के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं।
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, जतिन और अभिषेक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान जतिन की भी मौत हो गई। फिलहाल अभिषेक का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जतिन पेशे से ड्राइवर था, जबकि अभिषेक बस में कंडक्टर का काम करता था। वहीं अंकित कुंडली स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।