फंदे से लटक रहा था शव और कानों में ईयरफोन: भाई की जमानत के लिए बिहार से डासना आई बहन की मौत, होटल में थी ठहरी
बिहार के मोतिहारी की रहने वाली सरिता पत्नी मंगेश बिहार से ही 17 जनवरी को डासना जेल में बंद भाई चंदन की जमानत के लिए आई थी। उससे मिलने के बाद से वह होटल में रुकी हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेव सिटी थाना क्षेत्र के रोहन एंक्लेव डासना के एक होटल में शुक्रवार रात बिहार की 27 वर्षीय सरिता का शव होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। सरिता तीन दिन पहले होटल में आकर रुकी थी। शुक्रवार शाम कमरे से कोई आवाज नहीं आने कर होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हलचल नहीं होने पर शक गहराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर से दरवाजा काटकर खोला तो सरिता का शव पंखे से लटका मिला। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
बिहार के मोतिहारी की रहने वाली सरिता पत्नी मंगेश बिहार से ही 17 जनवरी को डासना जेल में बंद भाई चंदन की जमानत के लिए आई थी। उससे मिलने के बाद से वह होटल में रुकी हुई थी। सरिता का भाई 20 अक्तूबर 2020 से कविनगर थाने से दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल में था। 20 जनवरी 2023 शुक्रवार को वह जमानत पर बाहर आया गया था। सरिता का भाई शुक्रवार शाम करीब छह बजे जेल से छूटकर बाहर आया और होटल पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है।
एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके भाई को जमानत मिल गई है। उसके बाद भी उसने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चला है। सरिता के फोन कॉल व अन्य सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
कान में मिले इयरफोन, पुलिस ने कब्जे में लिया फोन
सरिता का शव जब फंदे से लटका मिला उस दौरान उसके कान में इयरफोन भी लगे थे। पुलिस को आशंका है कि सरिता उस दौरान या तो किसी से बात कर रही थी या गाने सुन रही थी। पुलिस ने उसका फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।