फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bihar Nitish-Kejri love will change the equation!

नितीश-केजरी प्रेम से बदलेंगे बिहार के समीकरण!

Wed, 15 Jul 2015 05:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Jul 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
Bihar Nitish-Kejri love will change the equation!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अरविंद केजरीवाल प्रेम देखने का मिल रहा है। पिछले चार महीने में केजरीवाल के साथ नीतीश की तीसरी मुलाकात है।

विज्ञापन


पिछली मुलाकात में उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के लिए पांच पुलिस अधिकारी दिल्ली को दिए थे। अबकी बार अरविंद केजरीवाल कोई रिटर्न गिफ्ट देंगे या नहीं अभी कुछ साफ नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि, मोदी विरोधियों को एकजुट करने के नीतीश के अभियान को हवा इस मुलाकात से जरूर मिली है। इसके अलावा दोनो की मुलाकात को बिहार के आगामी चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मुलाकात के मायने?

Bihar Nitish-Kejri love will change the equation!

नीतीश कुमार ने दिल्ली सचिवालय में करीब एक घंटे तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बात की। उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का समर्थन भी किया।

केंद्र सरकार पर दिल्ली को तंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाए जाने के अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। हम भी इसका पूर्ण समर्थन करते हैं।

न सिर्फ हमारी पार्टी के सांसद, बल्कि दूसरी पार्टी के सांसदों से समन्वय करके दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की कोशिश संसद में भी करेंगे।

'बिहार में चुनाव तो आने दीजिए'

Bihar Nitish-Kejri love will change the equation!

मुलाकात के बाद नीतीश से जब पूछा गया कि बिहार आने का न्योता केजरीवाल को दिया या नहीं? तो उन्होंने सीधे हां या नहीं में जवाब नहीं दिया। इतना जरूर कहा कि बिहार में चुनाव तो आने दीजिए।

गौरतलब है कि दोनों मुख्यमंत्री के  मुलाकात से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विस चुनाव में नीतीश कुमार के समर्थन में अरविंद केजरीवाल कोई अपील जारी कर दें।

ये भी हो सकता है कि किसी रैली में नीतीश के लिए वोट की अपील करें। लेकिन, अभी कुछ इस बारे में फाइनल नहीं हुआ है। इसमें लालू यादव के साथ गठबंधन को एक बाधा के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed