फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bihar elections was between Shah and Asaduddin Owaisi Deal

'बिहार चुनाव में अमित शाह और असदुद्दीन ओवैसी के बीच हुई थी डील'

Tue, 12 Jul 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
Bihar elections was between Shah and Asaduddin Owaisi Deal
amit shah - फोटो : amar ujala

आप ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बीच साठगांठ का आरोप लगाया है। आरोपों के पक्ष में पार्टी ने गुजरात से भाजपा के पूर्व विधायक यतिन ओझा की चिट्ठी का जिक्र किया है, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजी है। 

विज्ञापन


पार्टी ने इस बारे में भाजपा से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। वहीं, सोशल मीडिया पर शाह ओवैसी एक्सपोज्ड के नाम से कैंपेन भी चलाया है। दरअसल, बीती चार जुलाई को यतिन ओझा ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा था।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने दावा किया है कि बिहार चुनाव में अमित शाह और असदुद्दीन ओवैसी के बीच डील हुई थी। केजरीवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पत्र सार्वजनिक करते हुए लिखा है कि अगर यह सही है, तो भाजपा-मोदी-शाह का असली चेहरा उजागर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा और मुस्लिम लीग मिलकर कर रहे हैं नफरत की राजनीति'

Bihar elections was between Shah and Asaduddin Owaisi Deal
आप - फोटो : अमर उजाला
सीएम को लिखी चिट्ठी में ओझा ने आरोप लगाया है कि कि दोनों के बीच समझौते में तय हुआ कि ओवैसी की पार्टी बिहार के मुस्लिम बहुल इलाकों में उम्मीदवार खड़े करेगी। चुनाव प्रचार में ओवैसी भड़काऊ सांप्रदायिक बयान देंगे।

इसके आधार पर भाजपा वोटों का ध्रुवीकरण करेगी। ओझा का दावा है कि असुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ने अमित शाह से उनके घर पर गुप्त मुलाकात की थी। 

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा और मुस्लिम लीग मिलकर देश में नफरत की राजनीति कर रहे हैं। इसमें भाजपा, नरेंद्र मोदी व अमित शाह को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गुजरात यात्रा के दौरान 4 जुलाई को ओझा ने केजरीवाल से मुलाकात कर पत्र सौंपा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed