फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bihar bjp gives ad on cow, kejriwal attacks bjp

बिहार में भाजपा ने दिया गाय पर विज्ञापन

Wed, 04 Nov 2015 10:58 PM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bihar bjp gives ad on cow, kejriwal attacks bjp

बिहार में चार चरण के मतदान हो चुके हैं और बृहस्पतिवार को वहां अंतिम चरण का मतदान है। इससे ठीक पहले आज बिहार भाजपा ने अखबारों में गाय पर विज्ञापन दिया है।

विज्ञापन


अपने इसी विज्ञापन के कारण दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से गाय पर दिए इस विज्ञापन की फोटो शेयर करते हुए केजरीवाल ने पूछा है कि आखिर ये विज्ञापन किसने दिया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपने ट्वीट में सवाल किया है कि क्या बिहार में ये विज्ञापन भाजपा के हाशिये पर रहे तत्वों ने दिया है। या फिर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने? केजरीवाल पूछना चाहते हैं कि आखिर अब अंतिम चरण के मतदान से पहले ऐसे विज्ञापन की क्यों आवश्यकता पड़ गई जो ध्रूवीकरण करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



'भाजपा हारेगी तो बिहार तो पता चलेगा नफरत की राजनीति नहीं चलती'

Bihar bjp gives ad on cow, kejriwal attacks bjp

गौरतलब है कि भाजपा शुरू से ही कहती रही है कि वो बिहार में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में इस तरह का विज्ञापन उसे विरोधियों के निशाने पर ले आया है। यही नहीं इसके साथ ही केजरीवाल ने एक बार फिर बिहार के वोटरों से नीतीश को वोट करने को कहा है।



उन्होंने ये भी ट्वीट किया है कि, 'ये जरूरी है कि बिहार में भाजपा हार जाए ताकि उसे पता चले कि नफरत की राजनीति इस देश में नहीं चलेगी। लोग प्यार और शांति चाहते हैं ना कि नफरत।' वहीं नीतीश ने भी ट्वीट कर केजरीवाल के लगातार सपोर्ट और दुआओं के लिए केजरीवाल को धन्यवाद दिया है।




इसके साथ ही केजरीवाल ने आप प्रवक्ता राघव चढ्ढा की ट्वीट को भी रीट्वीट किया है, जिसमें राघव ने लिखा है कि बीजेपी ध्रूवीकरण पर रोक लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। 'विकास' भूल जाइए, यह सब धार्मिक भावनाएं भड़काने के बारे में है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed