{"_id":"5cea52afbdec2207903d655a","slug":"big-revealing-by-miscreant-ankit-in-delhi-police-enquiry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाचा की हत्या करना चाहता था अंकित, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा की हत्या करना चाहता था अंकित, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश ने किया बड़ा खुलासा
Sun, 26 May 2019 02:17 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 May 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
encounter in Kanjhawala
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के कंझावला-बवाना रोड पर शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े बदमाश अंकित ने खुलासा किया है कि वह अपने गांव खेड़ी-सांपला (रोहतक) में चाचा की हत्या करना चाहता था। इसके लिए विकास दलाल ने वादा किया था कि यदि वह प्रवीण गहलोत की हत्या में उसकी मदद करेगा, तो वह उसके चाचा की हत्या में मदद करेगा।
अंकित इसके लिए तैयार हो गया। 19 मई को द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के नीचे विकास दलाल, अंकित व साथी चीता ने प्रवीण गहलोत की हत्या कर दी, लेकिन इसी दौरान पीसीआर वैन का सिपाही नरेश वहां पहुंच गया। उसकी गोली से विकास मारा गया। बाद में अंकित व चीता मौके पर अपनी एक बाइक छोड़कर कार से फरार हो गए।
स्पेशल सेल ने शुक्रवार को हत्याकांड में अंकित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी दोनों टांगों में गोलियां लगीं, जबकि अंकित की गोली से एक एसआई कृष्ण भी जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अंकित ने खुलासा किया है कि पिता की मौत के बाद उसकी जमीन पर उसके चाचा ने कब्जा कर लिया था, इसलिए वह चाचा की हत्या करना चाहता था। एक मामले में वह फरीदाबाद की जेल में बंद हुआ, तो वहां लकी नामक एक युवक ने उसकी मुलाकात गैंगस्टर विकास दलाल से कराई।

विकास ने प्रवीण की हत्या के बदले उसके चाचा की हत्या की बात की, तो अंकित तैयार हो गया। प्रवीण की हत्या को अंजाम तक पहुंचाने के लिए विकास व अंकित की महिपालपुर में मुलाकात हुई। वहां पर चीता नामक बदमाश भी पहुंच गया।
तीनों महिपालपुर के अलग-अलग होटल में रुके। 19 मई को साजिश रचकर तीनों प्रवीण की हत्या के लिए निकल गए। विकास व चीता कार से निकले, जबकि अंकित बाइक से प्रवीण का पीछा करने लगा।
मौका मिलते ही बदमाशों ने प्रवीण को द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के नीचे रोका और उसकी हत्या कर दी। वहां मौजूद पीसीआर वैन पर तैनात नरेश ने बदमाशों को ललकारा और विकास को गोली मार दी। अंकित व चीता बाद में कार में बैठकर वहां से फरार हो गए थे।