आरटीआई से बड़ा खुलासा, सीएम केजरीवाल और सिसोदिया के इलाज पर 25 लाख खर्च, भाजपा ने घेरा
खुलासे के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा। तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्री मोहल्ला क्लीनिक में इलाज नहीं कराते हैं। जबकि वो इन क्लीनिकों में बेहतर इलाज का दावा करते हैं।
एक आरटीआई के हवाले से तिवारी ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने बीमारी के इलाज पर 25 लाख रुपये खर्च किए हैं। मीडिया से बातचीत में तिवारी ने कहा कि केजरीवाल और उनके मंत्री निजी अस्पतालों में इलाज कराते हैं।
मोहल्ला क्लीनिक को विश्व का सबसे बेहतर स्वास्थ्य सेवा केंद्र बताकर अपनी पीठ थपथपाने वाले केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। आरटीआई के हवाले से कहा कि 2015 में सत्ता में आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके परिवार का निजी अस्पताल व दवाइयों में किया गया कुल खर्च 12,18,027 रुपये है।
आर.टी.आई. से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में सत्ता में आने के बाद @ArvindKejriwal द्वारा उनका और उनके परिवार का प्राईवेट अस्पताल व दवाइयों में किया गया कुल खर्चा 12,18,027 रूपये है, जोकि समान्य प्राशसनिक विभाग दिल्ली सरकार ने चुकाया है। pic.twitter.com/WAJTcXfUC9
— Manoj Tiwari Office (@ManojTiwariOffc) October 22, 2019
वहीं, आरटीआई का खुलासा होने के बाद अकाली दल के नेता व राजौरी गार्डन से विधायक मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने परिवार और अपना इलाज बाहरी अस्पतालों से करवाया। केजरीवाल ने इलाज के लिए 12 लाख खर्च किए।
केजरीवाल के मंत्रियों ने भी सारा इलाज प्राइवेट अस्पतालों से करवाया और 13 लाख रुपये खर्च किए। सिरसा ने सवाल करते हुए पूछा, ये मोहल्ला क्लीनिक क्या सिर्फ हो हल्ला करने के लिए बनवाए हैं?
RTI का ख़ुलासा- @ArvindKejriwal के परिवार ने अपना सारा इलाज बाहरी अस्पतालों से करवाया और ख़र्चे ₹12 लाख
— Manjinder S Sirsa (@mssirsa) October 22, 2019
केजरीवाल के मंत्रियों ने भी सारा इलाज प्राइवेट अस्पतालों से करवाया और ख़र्चे ₹13 लाख
ये मोहल्ला क्लीनिक क्या सिर्फ़ “हो हल्ला” करने के लिए बनवाए हैं?
Delhi wants answer pic.twitter.com/FfgAO5jjPi