बड़ा खुलासा: 'कालेधन को सफेद बना रही है AAP'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चुनाव नजदीक हैं और आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। जहां एक ओर आम आदमी पार्टी एसआईटी गठन की मांग कर रही है वहीं दूसरी ओर आवाम ने एक नया खुलासा किया है।
एनजीओं ने आप पर इस खुलासे के साथ ही आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी जिन चैक के माध्यम से चंदा लेने की बात कर रही है। वो एक तय रणनीति के आधार पर किया जा रहा है। इसके अलावा आवाम का आरोप ये भी है कि योगेन्द्र यादव कहते हैं कि हर ट्राजिक्शन को चैक किया जाता था, पर आखिर फर्जी कंपनियों से लिए गए पैसों को ही क्यों नहीं जांचा गया।
आवाम का कहना है कि पहले कमीशन के आधार पर कम्पनी को कैश दिया जाता है फिर उनसे उसके बदले में चैक के रूप में पैसा ले लिया जाता है। ऐसे में ये कालेधन को सफेद बनाकर चंदे के रूप में लिया जा रहा है। सुबूत के तौर पर एनजीओ ने वो चेक भी दिखाए जिनसे पैसा आम आदमी पार्टी ने चंदे के लिए लिया था।
AAP ने दिया कालेधन पर तीखा जवाब
आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने कालेधन को सफेद बनाने के मामले पर कड़ा जवाब दिया है। खेतान ने कहा है कि अगर हमने चैक के माध्यम से पैसा लिया है तो उनके पास वो चैक कहां से आए। इसका सीधा मतलब है कि ये पूरा खुलासा एक नियोजित रणनीति के तहत किया जा रहा है।
आवाम और भाजपा दोनो ही मिलकर इस तरह के गठजोड़ के माध्यम से आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा रही है। जब भाजपा सरकार में है तो उसके पास पूरी ताकत है वो जांच करा लें। अगर वो जांच नहीं कराती हैं तो हम इन फर्जी कंपनियों के खिलाफ जांच कराएंगे। मीरा सान्याल ने कहा कि अगर वित्त मंत्री चाहें तो पांच मिनट में जांच करा सकते हैं।
हम साफ राजनीति करना चाहते हैं और इसीलिए हमने अपने पूरे चंदे का खुलासा कर दिया है। आप के मुताबिक हमारे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है। आप पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। पार्टी ने ये भी कहा कि आवाम को पहले से इन कंपनियों की जानकारी थी।
अब तक किस तरह के लगे हैं आरोप
आपको बता दें कि सोमवार को आवाम ने एक बड़ा खुलासा किया था। जिसमें कहा गया था कि आम आदमी पार्टी ने चार फर्जी कंपनियों से चंदे के रुप में 50-50 लाख रुपए लिए थे।
ये कंपनियां ऐसी थीं जिनका जमीनी अस्तित्व नहीं है और इनका पता झुग्गियों में दिया गया है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने जहां आम आदमी पार्टी पर आरोपों की बौछार कर दी वहीं दूसरी ओर आम-आदमी पार्टी भी अपने बचाव में पूरे जोर-शोर से उतर आई।
आप ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए राजनीतिक दलों को मिल रहे चंदे की निष्पक्ष जांच की मांग कर डाली और कहा कि अगर हम दोषी पाए जाते हैं तो हमारे खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आपको ये भी बता दें कि आवाम एक ऐसे लोगों का संगठन है जो कभी आप के सहयोगी रह चुके हैं,और आम आदमी पार्टी से नाराजगी के चलते उनसे अलग हुए थे।
आवाम और बीजेपी मिली हुई हैं
आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने बीजेपी और आवाम दोनों पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं। वो कहते हैं कि पहले आवाम खुलासा करती है कि आम आदमी पार्टी फर्जी कंपनियों से चंदा ले रही है। और कुछ देर बाद अचानक भारतीय जनता पार्टी के दो केन्द्रीय मंत्री कहते हैं कि उन्हें जानकारी है कि आप हवाला का धन ले रही है। ऐसे में साफ होता है कि ये एक तयशुदा तरीके से पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी दिल्ली के चुनावों में लोगों की मुख्य समस्याओं पर चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि दूसरों को गाली देने और बेकार के विज्ञापनों पर करोड़ों रुपया खर्च कर रही है।
आशुतोष ने अरुण जेटली पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि वो हमसे चेक के ट्रांजिक्शन का ब्यौरा देने की बात कर रहे हैं कि सरकारी की संस्थाओं ने ही कंपनी को पेन नंबर दिया है उन्हें रजिस्टर्ड किया है तो वो खुद ही उसकी जांच कर सकते हैं। आखिरकार गलती इसमें किसकी है। हम तो जांच के लिए साफ तौर पर तैयार हैं।