हरियाणा चुनाव: टिकट बंटवारे में है एक 'धार्मिक' रुकावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में काफी गहमागहमी है, लेकिन इनेलो को छोड़कर किसी ने भी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।
बड़े दलों की बात तो दूर, छोटे दलों ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अगस्त अंतिम दौर में है और आठ सितंबर से श्राद्ध पक्ष लग जाएगा। जानकार इससे पहले सभी दलों के उम्मीदवार घोषित होने की उम्मीद जता रहे हैं।
धार्मिक रिवाज के अनुसार श्राद्ध पक्ष में कोई नया काम नहीं किया जाता। ऐसे में राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा इस पक्ष में नहीं करना चाहेगा, इसकी उम्मीद कम है। इस संबंध में भाजपा के गुड़गांव जिलाध्यक्ष तेजपाल तंवर का कहना है कि श्राद्ध पक्ष से पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। इस दिशा में तेजी से प्रयास चल रहा है।
ज्योतिषी की सलाह ले रहे हैं नेताजी
उधर, इनेलो के दो चरणों में उम्मीदवार घोषित करने के बाद अन्य दलों में भी सरगर्मी तेज है। माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस एक साथ सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा न करके किस्तों में करेंगी। गोपाल कांडा की पार्टी हलोपा और सुदेश अग्रवाल की सभपा जैसी पार्टियों ने भी टिकट घोषित नहीं किए हैं।
ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश का कहना है कि श्राद्धपक्ष 23 सितंबर तक रहेगा। उनका कहना है कि राजनीतिक दल और नेता मुहूर्त का विशेष ध्यान रखते हैं।
यही कारण है कि वह श्राद्ध पक्ष में उम्मीदवारों की घोषणा जैसी चीजों से बचेंगे। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि विभिन्न दलों के नेता शुभ मुहूर्त की जानकारी के लिए उनसे संपर्क करते हैं।