फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big businessmen cooked food to raise money in gurgaon

कॉरपोरेट दिग्गजों ने पकाया खाना, जुटाया फंड

Sun, 08 Feb 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 08 Feb 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
Big businessmen cooked food to raise money in gurgaon

शहर के सेक्टर-29 स्थित होटल क्राउन प्लाजा में गंभीर बीमारियों से पीड़ित आठ बच्चों के इलाज के लिए कॉरपोरेट सेक्टर के दिग्गजों से खाना पका फंड एकत्र किया। भारत में ऑस्ट्रिया के राजदूत बर्न हार्ड रैबेट्ज सहित जेनपैक्ट और एक्सेंचर जैसी आईटी-आईटीईएस की 11 बड़ी कंपनियों के सीईओ और एमडी ने भी खाना पकाया और परोसा।

विज्ञापन


बर्न हार्ड रैबेट्ज ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया तो वह बहुत खुश हुए। वास्तव में यह समाज के लिए किया जाने वाला बेहतर काम है। जेनसिस फाउंडेशन जिन आर्थिक तौर से कमजोर परिवारों के बच्चों के इलाज के लिए धन एकत्र कर रहा है, वह तारीफ के काबिल है।  
विज्ञापन


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। सभी ने भारतीय, चाइनीज और यूरोपियन डिश का आनंद उठाया। इस मौके पर लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार चैरिटी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सेचर के ग्लोबल कैपाबिलिटी नेटवर्क के प्रबंध निदेशक संजय जैन अपने हाथों से बना लीजज सब्ज कबाब परोस रहे थे। तकरीब तीन घंटे तक वह इस काम में लगे रहे। उन्होंने बताया कि 30 वर्षों बाद उन्होंने यहां आकर कुछ बनाने की कोशिश की। उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया कि उनका बना डिश लोगों को पसंद आया।


वहीं रैपिड मेट्रो के सीईओ संजीव राय भी सूप बना लोगों का दिल जीत रहे थे। राय ने कहा कि वह पिछले वर्ष भी इस कार्यक्रम में आए थे। किसी की सहायता करके काफी अच्छा लगता है। जेनपैक्ट की उपाध्यक्ष मानव संसाधन अंजली सिंह ने कहा कि वाकई यह लाजवाब कार्यक्रम रहा। समाज के लिए कुछ करना अच्छा लगता है।

इन बच्चों के इलाज के लिए एकत्रित किया फंड...
 -प्रीती (चार वर्षीया कैंसर पीड़ित)
-ग्रेबिले (18 वर्षीय कैंसर पीड़ित)
-दक्ष कुमार (10 वर्षीय स्ट्रीम डिफार्मिटी)
-इरफान (10 वर्षीय स्ट्रीम डिफार्मिटी)
-अरूह (चार वर्षीय कॉर्डिएक डिसऑर्डर)
-अर्णव (सात वर्षीय कॉर्डिएक डिसऑर्डर)
-सुभी त्यागी (चार वर्षीय कॉर्डिएक डिसऑर्डर)
-अफान (एक वर्षीय कॉर्डिएक डिसऑर्डर)

इन्होंने पकाया खाना...
 -बर्न हार्ड रैबेट्ज (भारत में ऑस्ट्रिया के राजदूत)
-अनुइया गुप्ता (एमडी सिको इंडस्ट्रीज)
-अंजली नायर (प्रेसीडेट एमएंडसी साची)
-अंजली सिंह (वीपी एचआर एंड ट्रेनिंग जेनपैक्ट)
-ऐंटी ओहरलिन (डायरेक्टर रोविया/एंग्री बर्ड्स)
-कर्नल चंडोक (सीईओ विक्टोरिनोक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड)
-गीतू वर्मा (एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर इनोवेशन हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड)
-काजेम समानदारी (चेयरमैन फ्रैंच बेकरी प्राइवेट लिमिटेड)
-संजय जैन (एमडी एक्सेंचर)
-संजीव राय (सीईओ आईएलएफएस लिमिटेड)
-शशांक वीरा (फाउंडर द हार्ट एजूकेशन एडवाइजर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed