{"_id":"58dd11bc4f1c1b0b0563db48","slug":"big-boss-fame-baba-omji-got-relief-in-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ मामले में बिग बॉस फेम स्वामी ओमजी के लिए आई अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ मामले में बिग बॉस फेम स्वामी ओमजी के लिए आई अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:21 AM IST
सार
अग्रिम जमानत पर पुलिस को रिपेर्ट पेश करने का निर्देश
छेड़छाड़ मामले में स्वामी ओमजी के साथी की गिरफ्तारी पर रोक
अग्रिम जमानत पर पुलिस को रिपोट पेश करने का निर्देश
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट ने महिला के साथ छेडख़ानी करने और उसे धमकी देने के मामले में बिग बॉस फेम स्वामी ओमजी के सहयोग को राहत प्रदान कर दी है। अदालत ने पुलिस को अगले आदेश तक याची संतोष आनंद को गिरफ्तार न करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने याची संतोष आनंद की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा आरोपी पुलिस जांच में शामिल हो रहा है। ऐसे में उसे राहत प्रदान की जा रही है। अदालत ने पुलिस को इस मामले में अपनी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देते हुए कहा अगले आदेश तक उसे गिरफ्तार न किया जाए।
विज्ञापन
अदालत ने मामले की सुनवाई नौ मई तय की है। इस मामले में स्वामी ओमजी भी आरोपी है। निचली अदालत ने 19 फरवरी को आनंद को यह कहते हुए अग्रिम जमानत प्रदान करने से इंकार कर दिया था कि आरोप काफी गंभीर है।
विज्ञापन
इसके बाद अदालत ने स्वामी ओमजी को भी अग्रिम जमानत प्रदान करने से इंकार कर दिया था। आनंद ने अग्रिम जमानत आवेदन दायर कर तर्क रखा है कि उसे फर्जी मामले में फंसाया गया है और वह मामले में पुलिस को जांच में सहयोग कर रहा है।