फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big action of MCD for not stopping breeding of mosquitoes, challan of one lakh imposed on PNSC doing construction work

Delhi: मच्छरों का प्रजनन नहीं रोकने पर एमसीडी की बड़ी कार्रवाई, निर्माण कार्य करा रही पीएनएससी पर लगाया एक लाख का चालान

Sun, 03 Jul 2022 08:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 03 Jul 2022 08:03 PM IST
सार

एमसीडी के जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को स्थल पर जाकर लार्वा रोधी दवा और कीटनाशक का छिड़काव किया। कड़कड़डूमा इंस्टीट्यूशनल एरिया स्थित एसएएम बिल्डवेल द्वारा संचालित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और मच्छरों का प्रजनन पाए जाने पर इस कंपनी पर भी जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
Big action of MCD for not stopping breeding of mosquitoes, challan of one lakh imposed on PNSC doing construction work
एमसीडी ने की कार्रवाई

विस्तार

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने आईआईटी दिल्ली परिसर में निर्माण कार्य करा रही पीएनएससी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई निर्माण स्थल पर बड़ी संख्या में मच्छरों का प्रजनन पाए जाने, उनके रोकथाम व नष्ट करने के संदर्भ में कोई कार्रवाई न किए जाने पर की गई है।

विज्ञापन


एमसीडी के जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को स्थल पर जाकर लार्वा रोधी दवा और कीटनाशक का छिड़काव किया। यहां मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट किया गया। इसी प्रकार कड़कड़डूमा इंस्टीट्यूशनल एरिया स्थित एसएएम बिल्डवेल द्वारा संचालित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और यहां मच्छरों का प्रजनन पाए जाने पर 50,000 रुपए का चालान किया।
विज्ञापन


खिचड़ीपुर स्थित एलबीएस अस्पताल में निर्माण स्थल पर काम कर रही अभिलाषा एंटरप्राइजेज पर 10,000 रुपए का चालान किया गया। कड़कड़डूमा में एक अन्य कंपनी एनसीसी पर 10,000 रुपए का चालान किया गया। द्वारका सेक्टर 18 ए स्थित वेंकटेश्वर अस्पताल में निर्माण कार्य कर रही डबल्यूजी कंस्ट्रक्शन कंपनी का भी 5,000 रुपए का चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed