फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bidhuri claims, BJP will form government in Delhi

दिल्ली विधानसभा चुनावः बिधूड़ी का दावा, दिल्ली में सरकार बनाएगी भाजपा

Wed, 15 Jan 2020 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
Bidhuri claims, BJP will form government in Delhi
रमेश बिधूडी - फोटो : ANI

भाजपा इस बार मुख्यमंत्री के चेहरे बगैर चुनाव लड़ रही है। सबसे बड़ी चुनौती भाजपा के लिए आप सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी है। पिछले चुनाव में महज 3 विधायक जीते थे। इस चुनाव में सत्ता तक पहुंचने के दावे के साथ चुनावी मैदान में है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर छात्र सड़क पर हैं। इन तमाम सवालों पर दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी से हुई ‘अमर उजाला’ संवाददाता नवनीत शरण की विशेष बातचीत।

विज्ञापन

 
भाजपा को दिल्ली की जनता वोट क्यों दे? 
-इसलिए देगी कि आप सरकार झूठ बोलती है। पिछले चुनाव में 70 वादे किए थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। 500 स्कूल बनाने के वादे किए गए थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिर्फ 10 कॉलोनी के नाम बता दें जहां उन्होंने नए स्कूल-कॉलेज खोले हैं।
विज्ञापन


मुफ्त का फायदा अगले 5 साल क्यों ना उठाए दिल्ली वाले?
-जनता जानती है कि कोई भी नई सरकार आएगी तो इस योजना को खत्म नहीं कर सकती। लोकतंत्र की सरकार है। अगर वर्तमान सरकार 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है तो किसी भी पार्टी की नई सरकार 1 यूनिट भी इसमें बदलाव नहीं कर सकती। दिल्ली की जनता सब जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिछले चुनाव में महज 3 सीटें मिली थीं, इस चुनाव में कितना मजबूत है भाजपा?
-पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा कैडर बेस पार्टी है। टिकट बेचकर चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं है। पिछले चुनाव में आप के समर्थन में विदेशों से भी वॉलिंटियर पहुंचे थे, लेकिन पांच साल की सत्ता में झूठ बोलने की वजह से अब उनके पास वॉलिंटियर नहीं हैं। हरियाणा व पंजाब से रुपये लेकर वॉलिंटियर दिल्ली आए हैं।

लड़ाई किस पार्टी से है? कांग्रेस या आप से?
-आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में जमानत तक नहीं बचा सकी। कांग्रेस पार्टी दूसरे नंबर पर रही। भाजपा की लड़ाई दोनों में से किसी से नहीं है। भाजपा 45 से 50 सीट पर परचम लहराएगी और दिल्ली में सरकार बनाएगी।

प्रत्याशी के चयन में देरी क्यों?
-सभी 70 सीट के लिए प्रत्याशियों की सूची फाइनल है। पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक का इंतजार है। बैठक में एक घंटे में ही सूची फाइनल कर ली जाएगी। यह भी आकलन कर रहे हैं कि अन्य राजनीतिक पार्टियां चुनाव के लिए किस रणनीति के तहत प्रत्याशी उतार रही है।

सीएए के खिलाफ छात्र सड़क पर हैं। भाजपा इस कानून पर अटल है?
-कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्र नहीं हैं। ये आप, कांग्रेस और वामपंथी पार्टी के एक्टिविस्ट हैं, जो बाहर से बुलाए गए हैं और एजेंडे पर काम करते हैं।


क्या इस बार प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे की कमी है?
-कमल का फूल ही हमारा चेहरा है। हरियाणा व महाराष्ट्र का चुनाव भी भाजपा ने बिना मुख्यमंत्री के चेहरे पेशकर लड़ा और जीता भी। बूथ कार्यकर्ता हमारी ताकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed