फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bicycle Ride, with the power and make health.

साइकिल चलाइए, सेहत के संग बिजली बनाइए

Fri, 16 Oct 2015 10:09 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 16 Oct 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
Bicycle Ride, with the power and make health.

अब सेहत बनाने के साथ-साथ बिजली का उत्पादन भी करिए। एक एनआरआई कारोबारी के साथ मिलकर पावर कारपोरेशन ने इस ओर कदम बढ़ा दिए हैं। एनआरआई मनोज भार्गव गांवों में साइकिल वाले जिम बनाएंगे।

विज्ञापन


फिल्म थ्री इडियट में दिखाए फार्मूले की तर्ज पर एक घंटे साइकिलिंग करने से इतनी बिजली बनने के साथ स्टोर हो जाएगी, जिससे 24 घंटे तक एक पंखा और बल्ब जल सके।
विज्ञापन


यूपी और उत्तराखंड के गांवों में 20-20 साइकिल वाले जिम बनाने की तैयारी है। इससे तैयार बिजली एक रुपये यूनिट की दर से मिलेगी।

कारपोरेशन के एसई एसबी यादव के अनुसार मनोज भार्गव के जिम में 20 एक्सरसाइज साइकिलों का स्ट्रक्चर होगा। एक जगह स्थिर इन साइकिलों में पैडल मारने पर बिजली बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सेहत तो बनेगी ही, डीसी करंट का उत्पादन भी होगा। बिजली को कंट्रोल रूम में स्टोर कर लिया जाएगा। यहां से उपभोक्ताओं को डीसी कनेक्शन दिए जाएंगे।

एक घंटे 20 साइकिलों के पैडल चलाने से 50 घरों में 24 घंटे एक पंखा और लाइट जल सकेगी। यह दो किलोवाट के बराबर बिजली के पंखे-एलईडी चलाएगा।

जनवरी से इसको शुरू करने की योजना है। मनोज भार्गव के साथ नवंबर में यूपी के कारपोरेशन अफसरों की बैठक होगी। इसमें 30 अति पिछड़े गांवों को उन्हें सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed