फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhushan Steel has four institutions including off.

भूषण स्टील सहित चार संस्थान होंगे बंद

Fri, 11 Dec 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 11 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bhushan Steel has four institutions including off.
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की मुख्य पीठ के आदेश पर शहर की भूषण स्टील चार संस्थानों को चार सप्ताह के लिए बंद होंगी। सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र चौहान की याचिका पर बृहस्पतिवार को एनजीटी की चार सदस्यीय पूर्ण पीठ ने इसका आदेश दिया।
विज्ञापन


आदेश डार्क जोन में बिना अनुमति के साढ़े 24 लाख लीटर भूजल दोहन रोजाना करने केचलते दिया गया। कंपनी प्रबंधन ने बंद करने के आदेश मिलने से इंकार किया है।

भूषण स्टील की तीन बड़ी इकाइयों में एक साहिबाबाद में है। इसमें 1200 मीट्रिक टन उत्पादन क्षमता वाली कंपनी में 2500 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश चौहान ने अक्तूबर में एनजीटी में भूषण स्टील के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि भूषण स्टील में रोजाना करीब साढ़े 24 लाख लीटर जल दोहन हो रहा है।
विज्ञापन


यही आरोप मून बेवरेज, शिवा स्कूटर एजेंसी और मोटर क्राफ्ट पर भी लगे थे। इसके पास भूजल दोहन का लाइसेंस नहीं है।

एनजीटी केआदेश पर जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने चार सितंबर को इनका औचक निरीक्षण किया था। टीम ने अपनी रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस स्वतंत्र कुमार, एमएस नेंबियार, डीके अग्रवाल और बिक्रम सिंह सजवान की बेंच ने भूषण स्टील, वाटर पैकिंग की कंपनी मून बेवरेज (कोका कोला), शिवा स्कूटर एजेंसी और मोटर क्राफ्ट मारूति सुजूकी सर्विस स्टेशन को चार सप्ताह केलिए बंद कराने के आदेश दिए हैं।

इस दौरान कंपनी को केंद्रीय भूजल अथारटी से सर्टीफिकेट लेना होगा। यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों की टीम को कंपनी का निरीक्षण भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed