फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhushan said goodbye does not mean to leave party

पहले भूषण बोले गुडबाय अब अपने बयान पर दे रहे सफाई

Sat, 04 Apr 2015 07:32 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
Bhushan said goodbye does not mean to leave party

केजरीवाल को प्रशांत भूषण की तरफ लिखे खुले पत्र में गुडबाय शब्द को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। गुडबाय से अंदाजा लगाया जा रहा था कि प्रशांत भूषण ने पार्टी को गुडबाय कह दिया है।

विज्ञापन


मगर शनिवार को पार्टी छोड़ने के अटकलों को उन्होंने खुद विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि गुडबाय का मतलब पार्टी छोड़ने से नहीं था।

वह अब केजरीवाल के साथ काम नहीं कर सकते है इसलिए उन्हें गुडबाय कहा है। वह अभी भी पार्टी में है। वह रहेंगे या नहीं इसका फैसला आने वाले दिनों में लिया जाएगा।

विज्ञापन

गुडलक शब्द ने ही मचा दिया बवाल

Bhushan said goodbye does not mean to leave party

दरअसल, शुक्रवार को भूषण ने केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखी। बीते कुछ दिनों में पार्टी के अंदर हुई दो फाड़ और उसपर केजरीवाल के रवैए को लेकर प्रशांत भूषण ने उन्हें तानाशाह करार दिया था।


उन्होंने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक उनका सबसे खराब रूप देखा है। भूषण ने उनकी तुलना तानाशाह स्टालिन से कर डाली थी।

पत्र के अंत में गुडबाय व गुडलक शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद अंदाजा लगाय जा रहा था कि प्रशांत भूषण ने पार्टी छोड़ दी है।

गुडबाय का मतलब साथ छोड़ना है पार्टी नहीं

Bhushan said goodbye does not mean to leave party

शनिवार को इस चर्चा पर उस समय विराम लग गया जब प्रशांत भूषण ने कहा कि गुडबाय का मतलब केजरीवाल का साथ छोड़ना है पार्टी का नहीं।

वह 14 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद इसपर फैसला लेंगे। यही नहीं उन्होंने कहा है कि वह 14 अप्रैल की बैठक में ही तय करेंगे की वह पार्टी छोड़ दे या पार्टी को कैद से छुड़ाएं।

उनका इशारा केजरीवाल व उनके गुट की तरफ था। बताते चले कि भूषण ने योगेंद्र यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले जाने के बाद 14 अप्रैल को दिल्ली में एक बैठक कर रहे है। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed