{"_id":"6ab136354feedf0ca10484f3","slug":"bhoomi-pujan-for-ramlila-in-shastri-park-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1139-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शास्त्री पार्क में रामलीला का भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शास्त्री पार्क में रामलीला का भूमिपूजन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। विष्णु अवतार रामलीला कमेटी, शास्त्री पार्क की ओर से इस वर्ष होने वाले रामलीला महोत्सव के लिए रविवार को भूमिपूजन हुआ। सुबह 10 बजे कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर प्रेमपाल सिंह और प्रमुख संरक्षक एवं पूर्व प्रधान काशी अग्रवाल ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया। इसके साथ महोत्सव की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत हो गई।
कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय महावर समेत क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, निगम पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में चेयरमैन हरीश चौधरी, प्रमुख संरक्षक नरेश अग्रवाल, महामंत्री दिवाकर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष उपेंद्र पाण्डेय, उपप्रधान अनीश बंसल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद