{"_id":"6ab14d7f969f5719fa01cf79","slug":"the-mayur-vihar-sarai-kale-khan-corridor-will-provide-direct-connectivity-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1135-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मयूर विहार-सराय काले खां कॉरिडोर से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मयूर विहार-सराय काले खां कॉरिडोर से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
विज्ञापन
बारापुला फेज-3 कॉरिडोर 29 सितंबर को शुरू होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार और आसपास के इलाकों से सराय काले खां, एम्स और दक्षिण दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है। बारापुला फेज-3 कॉरिडोर के शुरू होने से मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
करीब 3.5 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर मौजूदा बारापुला कॉरिडोर से जुड़कर पूर्वी दिल्ली को सराय काले खां की तरफ सीधा रास्ता देगा। इसका फायदा खासतौर पर मयूर विहार फेज-1, फेज-2, फेज-3, पटपड़गंज और त्रिलोकपुरी के लोगों को मिलेगा।
मयूर विहार में कैब चलाने वाले अमन ने बताया कि अभी एम्स और बारापुला की तरफ आने-जाने के दौरान कई बार अक्षरधाम या डीएनडी की ओर से घूमकर जाना पड़ता है। जाम मिलने पर सफर का समय काफी बढ़ जाता है। नए रास्ते से समय की बचत होगी। कैब चालक उत्सव ने बताया कि नोएडा और पूर्वी दिल्ली की तरफ से आने वाला यातायात को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन
अब 29 सितंबर को कॉरिडोर शुरू होने के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि कितने वाहन इस नए रास्ते का इस्तेमाल करते हैं और जाम में फंसे लोगों के सफर के समय में कितना बदलाव आता है।