फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhima Koregaon Violence Case Increasing Security at Home of Sudha Bhardwaj in faridabad

भीमा कोरेगांव हिंसा मामला: सुधा भारद्वाज के घर पर बढ़ाई सुरक्षा, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Thu, 06 Sep 2018 08:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 06 Sep 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
Bhima Koregaon Violence Case Increasing Security at Home of Sudha Bhardwaj in faridabad
फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नजरबंद ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज के घर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट जो भी आदेश देगा, उस आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


सुधा भारद्वाज को भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में 28 अगस्त को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया था। महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें जिला अदालत में पेश कर पुणे ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी। मगर उनके वकीलों में हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिस पर अदालत ने उन्हें दो दिन घर में ही नजरबंद रखने के आदेश दिए। मगर अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को छह सितंबर तक नजरबंद रखने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में पुलिस ने दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर बसे ईरोज गार्डन के साउथ एंड अपार्टमेंट में रहने वाली सुधा भारद्वाज के घर व अपार्टमेंट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूरजकुंड थाना प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट जो भी आदेश देगा, उस पर अमल किया जाएगा। यदि सुधा भारद्वाज को जमानत मिल जाती है तो उनके घर से पुलिस का पहरा हटा लिया जाएगा और यदि ट्रांजिट रिमांड मिलती है तो महाराष्ट्र पुलिस उन्हें अपने साथ ले जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed