{"_id":"5bf9edf4bdec22417f79f200","slug":"bhima-army-gathering-fund-on-the-name-of-bsp-says-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन समाज को बरगला रही है भीम आर्मी, बसपा के नाम पर जुटा रही चंदा: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुजन समाज को बरगला रही है भीम आर्मी, बसपा के नाम पर जुटा रही चंदा: मायावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:03 AM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भीम आर्मी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी और बहुजन यूथ मिशन 2019-नेक्स्ट पीएम बहनजी जैसे संगठन पर्दे के पीछे हमारे विपक्षी दलों के लिए काम कर रहे हैं। ये बसपा विरोधी संगठन लोगों से कह रहे हैं कि वे बहनजी को पीएम बनाएंगे।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि ऐसे संगठन बसपा का नाम लेकर दलित समाज को गुमराह कर रहे हैं और अपना धंधा चला रहे हैं। लोगों से बसपा और बहनजी को मजबूत करने के नाम पर चंदा भी जुटा रहे हैं। ये लोग दलित बस्तियों में जाकर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। समाज को सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे संगठन बसपा के नाम पर दलितों की भावनाओं से खेल रहे हैं। बसपा सब धर्मों और समाज की पार्टी है। इनका उद्देश्य बहुजन समाज की एकता खत्म करना है।
विज्ञापन
कोर्ट से ही बने राम मंदिर तो बेहतर
शिवसेना के अयोध्या कूच पर मायावती ने कहा कि मंदिर मुद्दा सुप्रीम कोर्ट से ही सुलझेे तो बेहतर होगा। शिवसेना या विहिप भाजपा की साजिश के तहत ही काम कर रही है। अगर भाजपा मंदिर को लेकर गंभीर थी तो चार साल चुप क्यों रही। अयोध्या में राम मंदिर का मसला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में शिवसेना और विहिप आरएसएस के साथ मिलकर साधु-संतों को आगे कर मुहिम कैसे चला सकते हैं। इन्हें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। धार्मिक भावनाओं को भड़काने से बाज आना चाहिये।
विज्ञापन