{"_id":"661035986f62cb16f9031c26","slug":"bhim-sena-president-satpal-tanwar-received-letter-in-name-of-gangster-lawrence-bishnoi-gang-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: चिट्ठी जेल से लिख रहा हूं...भीमसेना के अध्यक्ष को लॉरेंस के नाम से धमकी, स्पीड पोस्ट से मिला लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: चिट्ठी जेल से लिख रहा हूं...भीमसेना के अध्यक्ष को लॉरेंस के नाम से धमकी, स्पीड पोस्ट से मिला लेटर
Fri, 05 Apr 2024 11:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:02 PM IST
सार
भीम सेना के अध्यक्ष सतपाल तंवर को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक लेटर मिला है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भीम सेना के अध्यक्ष सतपाल तंवर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुरुग्राम के खांडसा गांव निवासी भीम सेना के अध्यक्ष सतपाल तंवर को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पत्र मिलने पर पुलिस हरकत में है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भीम सेना के अध्यक्ष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती दो अप्रैल की शाम करीब साढ़े 5 बजे उनके घर के पते पर एक स्पीड पोस्ट से एक पत्र मिला। पत्र में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देते हुए लिखा था कि यह चिट्ठी जेल से लिख रहा हूं। पत्र में जातिसूचक शब्द भी लिखे थे।
विज्ञापन
भीम सेना अध्यक्ष ने सेक्टर-37 थाने में मामले की शिकायत की। प्रथम जांच के बाद एससी-एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसएचओ सत्यवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन