फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bhim army reaches faridabad to capture temples police force deployed

फरीदाबादः हनुमान मंदिर पर कब्जे के लिए पहुंची भीम आर्मी, पुलिसबल तैनात, हालात सामान्य

Thu, 06 Dec 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 06 Dec 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
bhim army reaches faridabad to capture temples police force deployed
भीम आर्मी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद से भड़के माहौल के बीच आज दलित समाज के लोग हनुमान मंदिरों पर कब्जा करने पहुंचे।

मुजफ्फरनगर की भीम सेना के राष्ट्रीय नेता ने आज हार्डवेयर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। अनिल बाबा सभास्थल से शांतिपूर्ण तरीके से चले गए।

भीम आर्मी की सभा के चलते आज हार्डवेयर चौक पर स्थित तीनों मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं बल्लभगढ़ स्थित हनुमान मंदिर की भी सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रही।

मुजफ्फरनगर में भी हो चुकी है ऐसी ही घटना

शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर मंगलवार सुबह वाल्मीकि क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने पुजारी सच्चिदानंद सेमवाल को बाहर निकालने के बाद खुद पुजारी का पद संभाल लिया था। इस दौरान मंदिर के ऊपर दलित हनुमान मंदिर का बैनर भी लगा दिया गया था। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी हरीश भदौरिया व शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने कार्यकर्ताओं को बाहर निकालकर बैनर भी हटवा दिया था। प्रकरण में  मंगलवार को दलित क्रांति दल के लोगों ने हनुमान मंदिर पर कब्जा कर लिया। इस दौरान उन्होंने पुजारी को बाहर निकालकर खुद मंदिर की कमान संभाल ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पूजा-अर्चना शुरू की। यही नहीं बल्कि उन्होंने मंदिर के बाहर अपना बैनर भी लगा दिया। बैनर पर दलित हनुमान मंदिर लिखा। पुलिस ने दलित समाज के लोगों को किसी तरह समझाकर मंदिर से बाहर निकाला। इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए। बाद में  पुजारी सच्चिदानंद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed