{"_id":"5e490d3b8ebc3ee5ce01bb3c","slug":"bhim-army-protest-against-sc-verdict-for-reservation-in-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोन्नति में आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भीम आर्मी का मार्च, चंद्रशेखर आजाद भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोन्नति में आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भीम आर्मी का मार्च, चंद्रशेखर आजाद भी शामिल
Sun, 16 Feb 2020 03:06 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 16 Feb 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रोन्नति में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भीम आर्मी के कई सदस्यों ने रविवार को विरोध मार्च निकाला। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सरकारी सेवाओं में प्रोन्नति में आरक्षण देने के लिए राज्य सरकारें बाध्य नहीं हैं।
विज्ञापन
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी प्रदर्शन मार्च में शामिल हुए, जो मंडी हाउस से शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे संसद तक मार्च करेंगे। भीम आर्मी के प्रवक्ता हरजीत सिंह भट्टी ने कहा कि शीर्ष अदालत का फैसला पूरी तरह से संविधान के समानता के अधिकार के वादे के खिलाफ है।
विज्ञापन