फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bhim army chief chandra shekhar azad writes to president for imposing president rule in up 

चंद्रशेखर आजाद ने की यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सीबीआई को कहा सरकार का 'तोता'

Mon, 05 Oct 2020 06:10 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 05 Oct 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
bhim army chief chandra shekhar azad writes to president for imposing president rule in up 
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने राष्ट्रपति को पत्र लिख यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। हाथरस प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं है क्योंकि वह सरकार का तोता है। 

विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि हाथरस प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जजों का पैनल करे। उन्होंने यूपी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश में जातिगत दंगे कराने की साजिश कर रही है। यूपी सरकार अपराधियों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने कहा कि जांच करने वाले जज भी दलित समाज से होंगे तभी निष्पक्ष जांच हो सकती है। उन्होंने कहा कि हाथरस में एक समुदाय विशेष, दलितों के खिलाफ पंचायत कर रहा है और सरकार मौन बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही चंद्रशेखर ने पीड़ित परिवार को अपने साथ सहारनपुर या दिल्ली अपने घर लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिलने पर वे यूपी विधानसभा का घेराव करेंगे।  


चंद्रशेखर ने कहा कि लखनऊ में सामान्य वर्ग के विवेक तिवारी की हत्या पर सरकार ने तत्काल सरकारी नौकर दे दी। लेकिन हाथरस दुष्कर्म में पीड़ित परिवार को दलित होने की वजह से अब तक नौकरी नहीं दी गई। सरकार जाति के आधार पर कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed