फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhatti gangs Sharp Shooter arrested

भाटी गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2014 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 23 Nov 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
 Bhatti gangs  Sharp Shooter arrested

क्या है मामला

विज्ञापन


दादरी में 7 जून को भाजपा नेता विजय पंडित हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकित गुर्जर को एसटीएफ ने शुक्रवार रात सेक्टर-94 में गिरफ्तार कर लिया। सुंदर भाटी गैंग के शॉर्प शूटर अंकित पर गौतमबुद्ध नगर और फरीदाबाद में लूट और हत्या के कुल 18 मामले दर्ज हैं। यूपी पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार, जबकि हरियाणा पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने अंकित के कब्जे से दो पिस्टल, छह कारतूस, होंडा सिटी कार और दो मोबाइल बरामद किए। सेक्टर-14ए स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार दोपहर एसटीएफ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी और एसपी उमेश कुमार सिंह व नोएडा के एसपी योगेश सिंह ने इस संयुक्त अभियान की जानकारी दी।

एसटीएफ एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि 7 जून को दादरी में भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या के बाद मुख्य आरोपी अंकित गुर्जर फरार चल रहा था। सूचना मिली थी कि अंकित अपने एक साथी के साथ कार से कालिंदी कुंज के रास्ते नोएडा से दिल्ली जाएगा। इसके बाद एसटीएफ और नोएडा पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सेक्टर-94 में अंकित को धर दबोचा, जबकि वीर सिंहपुर, सिंभावली थाना (हापुड़) निवासी उसका साथी अशोक गुर्जर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अंकित के पास बरामद दो पिस्टलों में से एक पुलिस की है।
विज्ञापन



यूपी और हरियाणा में दर्ज हैं 18 मामले हैं दर्ज

एसपी ने बताया कि अंकित गुर्जर पेशेवर अपराधी है। इसने पिछले साल फरीदाबाद में नरेंद्र की सुपारी लेकर हत्या की थी। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने अंकित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। आरोपी के पास मिली कार और पुलिस की पिस्टल के बारे में जांच की जा रही है कि ये चीजें चोरी की गई थीं या फिर लूटी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान पर किया था हमला

अंकित गुर्जर ने कनारसी निवासी जोगेंदर उर्फ जोगी और मोनिका के साथ मिलकर 13 नवंबर को अपने गांव के पूर्व प्रधान पर गोली चलाई थी। अगले ही दिन उसने दोबारा पूर्व प्रधान के घर पर हमला किया। इस दौरान उनके और पूर्व प्रधान के बेटे व सुरक्षाकर्मियों के बीच गोली चली थी। इस दौरान जोगी को पकड़ लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed