फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat had given the contract to the shooters of Panipat to kill Rachna.

Delhi NCR News: भरत ने पानीपत के शूटरों को रचना के हत्या की दी थी सुपारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
-बुराड़ी स्थित प्लाट के विवाद में 2023 में भरत यादव ने करवाई थी विजेंद्र यादव की हत्या
विज्ञापन

-सुप्रीम कोर्ट में गवाही न हो इसके लिए भरत ने पानीपत के दो बदमाशों को दी रचना की हत्या की सुपारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुराड़ी में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में पति की हत्या के बाद मुख्य गवाह उनकी पत्नी रचना यादव की हत्या के मामले कोे पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में भरत यादव सहित तीन बदमाशों को बिहार के कटिहार से गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी ने खुलासा किया कि पति की हत्या में गवाही न हो इसके लिए उसने रचना यादव की हत्या के लिए पानीपत के रहने वाले बदमाशों को सुपारी दी थी। बदमाशों ने 10 जनवरी को रचना की शालीमार बाग इलाके में गोली मार दी थी।

भरत से पूछताछ में पता चला कि स्वरूप नगर से बुराड़ी जाने वाले रास्ते पर स्थित मंदिर के सामने प्लाट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। एक पक्ष रचना के पति विजेंद्र यादव थे, जबकि दूसरा पक्ष भारत का था। इसी संपत्ति के विवाद में भरत ने पहले रचना के पति विजेंद्र यादव की हत्या करवाई और फिर रचना की। वह अदालत में अपने पति की हत्या की पैरवी कर रही थी। भरत यको डर था कि रचना की गवाही होने उसे जेल पहुंचा सकती है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भलस्वा गांव निवासी भरत यादव, पानीपत (हरियाणा) निवासी निखिल और सुमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article