फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhalswa landfill site fire people complaint against North Municipal Corporation and Delhi Commission for Women issues summons to Commissioner

भलस्वा लैंडफिल साइट आग: बढ़ती जा रही हैं नगर निगम की मुसीबतें, लोगों ने दर्ज कराई शिकायत, महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 29 Apr 2022 08:52 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Apr 2022 08:52 PM IST
सार

आयोग का कहना है कि आग के कारण उत्पन्न जहरीला धुआं लोगों के घरों में घुसने और क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों सहित सभी निवासियों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करने के बारे में शिकायत मिली है। इसके अलावा इस घटना में लैंडफिल साइट के आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे कई महिलाएं और बच्चे बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन
Bhalswa landfill site fire people complaint against North Municipal Corporation and Delhi Commission for Women issues summons to Commissioner
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग एमसीडी नॉर्थ(उत्तरी दिल्ली नगर निगम) के लिए मुसीबत बनती जा रही है। स्थानीय लोगों ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग के संबंध में भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उधर, दिल्ली महिला आयोग भी इस घटना पर कड़ा रुख अपनाए हुए है। आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने आग लगने पर जवाबदेही तय करने के लिए शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को समन जारी किया। दरअसल आयोग को सूचना मिली कि यहां आग के कारण क्षेत्र के निवासियों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

15 वर्षों में किए गए खर्च की दें पूरी जानकारी

स्वाति मालीवाल ने भेजे समन में उत्तरी दिल्ली नगर निगम आयुक्त से लैंडफिल को साफ करने के लिए अब तक उठाए गए कदमों के साथ-साथ पिछले 15 वर्षों में किए गए खर्च के बारे में पूरी जानकारी मांगी है। उन्होंने स्थानीय निवासियों की ओर से पिछले पांच वर्षों में लैंडफिल से संबंधित मुद्दों के बारे में दर्ज कराई गई सभी शिकायतों की प्रतियां और उन पर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट की भी मांग की है। इसके अलावा आयोग ने भारत-विदेश के मॉडलों का अध्ययन कर लैंडफिल से कूड़े के निपटान के लिए नगर निगम की ओर से किए गए उपायों और अध्ययनों के संबंध में भी जानकारी मांगी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट चार दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश
आयोग ने लैंडफिल के आसपास के इलाकों के निवासियों पर सामाजिक, स्वास्थ्य, आर्थिक और पर्यावरणीय प्रभाव के अध्ययन के लिए नगर निगम की ओर से उठाए गए कदमों और वर्तमान त्रासदी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी है। आयोग ने नगर निगम से उन लोगों को दिए गए मुआवजे का ब्यौरा भी मांगा है जिनके घर और संपत्ति को आग में नुकसान पहुंचा है। आयोग ने सभी रिपोर्ट चार दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


 
विज्ञापन

लैंडफिल साइट के आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त
आयोग का कहना है कि उसे आग के कारण उत्पन्न जहरीला धुआं लोगों के घरों में घुसने और क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों सहित सभी निवासियों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करने के बारे में शिकायत मिली है। इसके अलावा इस घटना में लैंडफिल साइट के आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए है, जिससे कई महिलाएं और बच्चे बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed