{"_id":"629b8b60de8732250641a722","slug":"bhalswa-landfill-site-fire-erupting-again-and-again-due-to-methane-gas-coming-out-of-garbage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भलस्वा लैंडफिल साइट: एक बार फिर भड़की आग, कचरे से निकलने वाली गैस से बार-बार रही भड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलस्वा लैंडफिल साइट: एक बार फिर भड़की आग, कचरे से निकलने वाली गैस से बार-बार रही भड़क
Sat, 04 Jun 2022 10:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:12 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में जहरीला धुआं फैल गया है। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इससे पहले भी मई माह में कई बार भलस्वा लैंडफिल साइट पर आग लगी थी।
विज्ञापन
भलस्वा लैंडफिल साइट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग पर शुक्रवार रात काबू पा लिया गया, लेकिन देर रात आग फिर से भड़क गई। उस समय दमकलकर्मी कुलिंग का काम कर रहे थे। दमकलकर्मी शनिवार दिन भर आग बुझाने का काम जुटे रहे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने का काम किया जा रहा है। उधर, दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी भी बुलडोजर की मदद से आग पर गीला कचरा डाल रहे हैं, ताकि आग पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन गाड़ियों की मदद से कचरे पर पानी डाला जा रहा है। शुक्रवार से अब तक करीब दो दर्जन गाड़ियों से पानी डाला जा चुका है। इसके अलावा निगम कर्मी भी आग पर गीला कचरा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
अधिकारी ने बताया कि कचरे से निकले वाली मिथेन गैस के कारण आग बार-बार भड़क रही है। इसे बुझाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे लैंडफिल साइट से तेज धुआं उठता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।
