भलस्वा लैंडफिल साइट: एक बार फिर भड़की आग, कचरे से निकलने वाली गैस से बार-बार रही भड़क
स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में जहरीला धुआं फैल गया है। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इससे पहले भी मई माह में कई बार भलस्वा लैंडफिल साइट पर आग लगी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग पर शुक्रवार रात काबू पा लिया गया, लेकिन देर रात आग फिर से भड़क गई। उस समय दमकलकर्मी कुलिंग का काम कर रहे थे। दमकलकर्मी शनिवार दिन भर आग बुझाने का काम जुटे रहे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने का काम किया जा रहा है। उधर, दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी भी बुलडोजर की मदद से आग पर गीला कचरा डाल रहे हैं, ताकि आग पर काबू पाया जा सके।
दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन गाड़ियों की मदद से कचरे पर पानी डाला जा रहा है। शुक्रवार से अब तक करीब दो दर्जन गाड़ियों से पानी डाला जा चुका है। इसके अलावा निगम कर्मी भी आग पर गीला कचरा डाल रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि कचरे से निकले वाली मिथेन गैस के कारण आग बार-बार भड़क रही है। इसे बुझाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे लैंडफिल साइट से तेज धुआं उठता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।