{"_id":"62d8a6716f45b64431e0ea05a2ebd1c9","slug":"bhaiya-dooj-celebrated-delightfully-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया भैयादूज का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया भैयादूज का त्योहार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित भाई दूज का त्योहार शनिवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक कर भगवान से उनकी लंबी उम्र, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
वहीं भाइयों ने भी बहन को रक्षा का वचन देते हुए उन्हें शगुन के रूप में पैसे व गिफ्ट दिए। विवाहिता महिलाएं इस पावन पर्व पर मायके आईं और भाइयों को तिलक किया। उधर, इस मौके पर ट्रेनों और बसों में काफी भीड़ रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
भैयादूज के चलते शहर के बाजारों में खासी चहल-पहल रही। लोगों ने जमकर मिठाइयों की खरीदारी की। नारियल की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। सबके घरों पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। मेहमानों के स्वागत के लिए पकवान बनाए गए। बच्चों ने भी घर में खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन
इस खास पर्व पर सुबह से ही तिलक लगवाने के लिए भाई-बहनों का एक दूसरे के घर आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। इस वजह से बसों और ट्रेनों में खासी भीड़भाड़ रही। दिल्ली, मथुरा, वृंदावन, अलीगढ़ और आगरा की ओर जाने वाली बसों में लोग चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए।
हालांकि, रोडवेज ने इन सभी रूटों पर पांच-पांच अतिरिक्त बसें चलाई थीं। लेकिन भीड़ के सामने सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। बल्लभगढ़ और एनआईटी बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों का तांता लगना शुरू हो गया था। इसे देखते हुए रोडवेज ने एक के बाद एक बसों को निकाला।
दिल्ली-गुड़गांव रूट पर यात्रियों को सुबह 5:00 बजे से सिटी बसें मिलनी शुरू हो गईं थीं। गुड़गांव व दिल्ली रूट पर दोपहर दो बजे तक 70 सिटी बसों को चलाया गया। इन बसों ने 80 चक्कर लगाए।
उधर, यहां के पल्ला पुल से सेहतपुर रोड का आलम यह था कि सुबह 8 बजे से 11 बजे तक जाम लगा रहा। अत्यधिक भीड़भाड़ की वजह से लोगों को पैदल निकलने तक का रास्ता नहीं मिला। लोगों को दो मिनट की दूरी तय करने में घंटों लग गए।
जाम से जूझ रही अंजू ने बताया कि वह नोएडा से सेहतपुर के लिए सुबह 7 बजे की निकली थी, लेकिन 10 बजे तक भी अपने गंतव्य स्थल पर नहीं पहुंच पाई। कालिंदी कुंज, जैतपुर, पल्ला पुल हर जगह जाम लगा मिला।
पलवल से जैतपुर जा रही ममता ने बताया कि जाम की समस्या हर त्योहार पर आती है। मुझे यहां करीब 1 घंटा हो गया, लेकिन ट्रैफिक कछुए की चाल चल रहा है। जाम खुलने का नाम नहीं ले रहा। सेक्टर- 29 सब्जी मंडी, एनएचपीसी, बड़कल, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास, अजरौंदा चौक आदि पर सुबह- शाम जाम की स्थिति बनी रही।