फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bengal AAP unit joins BJP

AAP को तगड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कई नेता

Sat, 07 Jun 2014 04:59 PM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
Bengal AAP unit joins BJP

जहां एक ओर दिल्ली में 'आप' आए दिन नई-नई परेशानियों का सामना कर रही है वहीं बंगाल की आप ईकाई ने पार्टी को तगड़ा झटका दिया है।

विज्ञापन


एक ओर तो अरविंद केजरीवाल रुठे हुए नेताओं को मनाने में लगे हैं वहीं योगेंद्र यादव से उनकी सारी अनबन जग-जाहिर हो गई। पार्टी रोज किसी न किसी बड़े नेता के इस्तीफे को लेकर सफाई देती फिर रही है वहीं पश्चिम बंगाल में तो पूरी की आप ईकाई ही पार्टी का साथ छोड़ गई है।

इस तगड़े झटके के बाद कह पाना मुश्किल है कि आप का भविष्य कितना सुरक्षित है। पार्टी न अपने बड़े नेताओं को संतुष्ट कर पा रही है और न ही जनता को। शायद यही कारण है कि आप की पश्चिम बंगाल ईकाई ने पार्टी को गुडबाय कह दिया है।

विज्ञापन

बंगाल 'आप' ने भाजपा से ‌म‌िलाए हाथ

Bengal AAP unit joins BJP

भाजपा की शानदार जीत से प्रभावित होकर आप की पश्चिम बंगाल की पूरी ईकाई शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गई। वहीं खबरें हैं कि एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

इस संबंध में पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने बताया कि प्रदेश की पूरी आप ईकाई बीजेपी में शामिल होने का कारण त्रिणमूल कांग्रेस है। वो हमारे साथ मिलकर त्रिणमूल कांग्रेस के विरुद्ध लड़ना चाहते हैं।

वहीं आप के अमित कुमार ने कहा कि बंगाल में केवल बीजेपी है जो आम जनता के लिए खड़ी रहती है। सिन्हा ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप घोष भी अगले कुछ दिनों में भाजपा में शामिल होंगे। इस बात की पुष्टि खुद प्रदीप घोष ने की है।

लोकसभा चुनाव में जमानत हो गई थी जब्त

Bengal AAP unit joins BJP

आप की बंगाल ईकाई के भाजपा में विलय का त्रिणमूल कांग्रेस के विरूद्ध संघर्ष के अलावा भी एक कारण है। जानकार बता रहे हैं कि इसकी मुख्य वजह ये है कि पार्टी ने बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान चार उम्मीदवार खड़े किए थे।

ये चारों के चारों ही बुरी तरह चुनाव हार गए और इनके लिए अपनी जमानत तक बचाना मुश्किल हो गया। चुनाव में जमानत जब्त हो जाने के बाद ही इन चारों ने भाजपा में शामिल होने की बात सोची और शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की पूरी आप ईकाई ने भाजपा ज्वाइन कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed