फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Before making online portal and then hoax

पहले ऑनलाइन पोर्टल बनाने का झांसा दिया और फिर..

Wed, 18 Feb 2015 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला,गुड़गांव Updated Wed, 18 Feb 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
Before making online portal and then hoax

ऑनलाइन पोर्टल बनाकर उस पर निवेश करने के नाम पर एक युवक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवक से निवेश के नाम पर लाखों रुपये जमा कराने के बाद आरोपी उन्हें लेकर चंपत हो गया। पूरे मामले की साइबर सेल में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पिछले साल मूलरूप से मध्यप्रदेश निवासी आशुतोष की जान-पहचान रेवाड़ी के रहने वाले इंद्रजीत यादव से हुई। अच्छी जान-पहचान के बाद इंद्रजीत ने आशुतोष को उसके पोर्टल पर ऑनलाइन बिजनेस करने का ऑफर दिया। जिसमें उसे कई अकाउंट जोड़ने के बाद उसमें रुपये जमा कराने थे।
विज्ञापन


आरोपी ने युवक को किश्तों में ब्याज सहित रुपये देने की बात कहते हुए झांसे में ले लिया। जिसके बाद उसने निवेश करना शुरू कर दिया। युवक के मुताबिक शुरूआत में उसके अकाउंट में रुपये आने शुरू हो गए इस पर वह लगातार काम करता गया। लेकिन बाद में पैसे आने बंद हो गए। इस पर उसने इंद्रजीत से बात की तो उसने जल्द ही पैसे आने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लगातार कई महीने बीत जाने के बाद उसने जब फिर बात की तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद युवक ने पुलिस में शिकायत दे दी। युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस की साइबर सेल ने मामले की जांच की।जांच के बाद मंगलवार को साइबर सेल ने संबंधित थाना को मामला दर्ज करने की सिफारिश की। जिस पर सेक्टर-29 में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी अशोक कुमार के मुताबिक मामले में पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed