जन्म से पहले कन्या को कूड़े में फेंका, कुत्तों ने नोचा भ्रूण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान के बावजूद कन्याभ्रूण हत्या पर रोक नहीं लग पा रही है। सोमवार को एक कन्या की गर्भ में ही हत्या कर दी गई।
अज्ञात परिजन करीब पांच माह के कन्याभ्रूण को कूड़े के ढेर में फेंक गए। सोमवार सुबह एक सफाईकर्मी ने देखा कि संत नगर स्थित नगर निगम कार्यालय के पीछे कूड़े के ढेर में कुछ कुत्ते एक मानवभ्रूण को नोच रहे हैं।
उसने कुत्तों को भगा कर 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची सेक्टर 16 चौकी पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया।
परिक्षण में मिली कन्या होने की जानकारी
करीब पांच माह का यह भ्रूण कन्या का था। मौके पर मौजूद लोगों का मानना था कि लिंग परीक्षण में कन्या होने की जानकारी के बाद संभवतया गर्भपात कराया गया।
अनुमान लगाया जा रहा है कि भ्रूण को रात में ही फेंका गया होगा। एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ हत्या, भ्रूण के साथ छेड़छाड़ करने और सबूत मिटाने आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस परिजनों की तलाश में जुट गई है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दे रही है।