फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Because of the whatsapp young man murders in faridabad

व्हॉट्स एप की वजह से युवक की हत्या, तनाव

Fri, 13 Jun 2014 01:26 AM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
Because of the whatsapp young man murders in faridabad

फरीदाबाद में व्हॉट्स एप पर एक वीडियो शेयर करने के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। वीडियो में एक जाति विशेष पर की गई टिप्पणी से गुस्साए कुछ युवकों ने खेड़ी गांव निवासी एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों व खेड़ी गांव के लोगों ने बीके अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव को ले जाकर पहले बीके चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बाद में नेशनल हाईवे-2 स्थित अजरौंदा चौक पर शव रखकर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया, जिससे जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने पर ही जाम खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

Because of the whatsapp young man murders in faridabad

खेड़ी गांव निवासी हरेंद्र के पुत्र रोहित नरवत (19) ने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दी थी। रोहित के स्कूल के छात्रों ने व्हॉट्स एप पर ग्रुप बनाया हुआ है। आरोप है कि रोहित ने इस ग्रुप पर कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें एक जाति विशेष के संबंध में कुछ टिप्पणी थी।

इस पर नचौली गांव के कुछ युवक रोहित से नाराज हो गए। बताया गया है कि 7 जून को नचौली गांव निवासी रोहित नागर व उसके साथी युवकों ने रोहित को फोन करके खेड़ी मोड़ पर बुला लिया। इस पर रोहित अपने दोस्त कुलदीप के साथ वहां पहुंचा।

वहां पर नचौली गांव के युवकों ने रोहित को बुरी तरह पीटा, जिससे वह अधमरा हो गया। कुलदीप को भी चोटें आईं। रोहित को गंभीर अवस्था में सेक्टर-19 स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक, नरवत के सिर में गंभीर चोटें आई थीं और एक हाथ व पैर की हड्डी भी टूट गई थी। बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मौत के बाद बवाल

Because of the whatsapp young man murders in faridabad

परिजन लगातार सभी 24 हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। शव लेने के बाद बीके चौक पर परिजनों ने करीब 10-15 मिनट जाम लगाया, इसके बाद आगे चलकर नीलम फ्लाईओवर पार करके अजरौंदा चौक पर जाम लगा दिया।

यहां करीब 25-30 मिनट तक लोगों ने जाम लगाया। डीसीपी (क्राइम) देवेंद्र यादव, एसीपी (ट्रैफिक) रामेश्वर, एसीपी (एनआईटी) आरएस राठी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, इसके बाद ही जाम खुला।

पुलिस ने मृतक रोहित नरवत पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी नचौली गांव निवासी रोहित नागर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। उसे पूछताछ के बाद पुलिस ने दो दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

हाईवे पर वाहनों की कतारें लगीं

Because of the whatsapp young man murders in faridabad

हाईवे पर जाम लगाने से वाहनों की कतारें लग गईं। अजरौंदा चौक जाम होने से नीलम फ्लाईओवर व शहर के अंदर जाने वाले रास्ते भी जाम हो गए।

करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। इस दौरान तीन एंबुलेंस भी जाम में रुकी हुई देखी गईं। दुपहिया व अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने मैगपाई चौक से ही ट्रैफिक बाईपास पर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed