फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   because of rape charges drank poison in front of kejriwal house

रेप के आरोप के कारण केजरीवाल के घर के सामने पिया जहर

Sat, 09 Jan 2016 10:03 AM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
because of rape charges drank poison in front of kejriwal house

दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर शुक्रवार सुबह जनता दरबार में एक शख्स ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका आरोप है कि उधार की रकम नहीं चुकाने पर एक शख्स ने उसके दुकान पर कब्जा कर लिया और उसे रेप के झूठे मामले में फंसा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को पीड़ित के पास से कीटनाशक दवा की शीशी मिली है। उसकी पहचान अनूप सिंह (40) के रूप में हुई है। वहीं द्वारका सेक्टर-23 थाना की पुलिस ने एक महिला ने अनूप पर बृहस्पतिवार को नौकरी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस अनूप की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक डाबड़ी के विजय एंक्लेव निवासी अनूप प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। शुक्रवार सुबह वह अपनी पत्नी मीनू के साथ दस बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंचा। अनूप मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था, लेकिन केजरीवाल कोलकाता गए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के जरिये अनूप पर दुष्कर्र्म का झूठा मामला

because of rape charges drank poison in front of kejriwal house

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आवास में घुसते ही अनूप को उल्टी होने लगी और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को जानकारी देकर उसे पास के अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया।


जहां से उसे लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। अनूप की पत्नी ने पुलिस को बताया कि अनूप ने कारोबार के सिलसिले में संजय और रमेश नाम के शख्स से एक  लाख रुपये उधार लिया था।

उधार चुकता नहीं करने पर संजय व उसके सहयोगियों ने उसके दुकान पर कब्जा कर लिया और बृहस्पतिवार को द्वारका सेक्टर 23 थाने में एक महिला के जरिये अनूप पर दुष्कर्र्म का झूठा मामला दर्ज करवा दिया।

अनूप के स्वस्थ होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा

because of rape charges drank poison in front of kejriwal house

अनूप के नहीं मिलने पर पुलिस उसके भाई को पकड़कर ले गई। इस घटना से डिप्रेशन में आकर उसने यह कदम उठाया है। उत्तरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि अनूप के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आर ए संजीव ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक शादीशुदा महिला ने अनूप के खिलाफ द्वारका सेक्टर-23 थाने में रेप का मामला दर्ज करवाया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी अनूप से पिछले डेढ़ साल से जान पहचान है।

अनूप ने उसे नौकरी देने का वायदा किया और बृहस्पतिवार रात बातचीत के सिलसिले में एक पार्र्क में बुलाया। जहां उसने नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। अनूप के स्वस्थ होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed