{"_id":"172f053a6ddf8d9d83929f23490f9523","slug":"because-of-modi-increased-surveillance-at-yamuna-expressway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर बढ़ गई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर बढ़ गई चौकसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 24 May 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को चुस्त करने की योजना बना ली है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की तादाद बढ़ने को लेकर व्यवस्थाएं तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी संजय सिंह ने बताया कि मथुरा में सोमवार को प्रधानमंत्री की रैली है और यमुना तथा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर वाहनों के बढ़ने की संभावना है। अन्य जिलों से उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता यहां से जा सकते हैं।
विज्ञापन
इसलिए यमुना और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर यातायात को सुचारु रखने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती होगी। इसके अलावा कुछ एंबुलेंस और क्रेन आदि भी मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि कई थाना प्रभारियों को भी कुछ समय के लिए अपने-अपने थानाक्षेत्र में पड़ने वाले एक्सप्रेस वे पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उसी समय फोर्स का लाभ उठाकर तेज रफ्तार चलने वाले वाहनों के चालान भी किए जाएंगे। एसपी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अपनी ओर से तैयारियां कर रखी है और किसी प्रकार की कोई परेशानी एक्सप्रेस वे पर नहीं आएगी।