फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beautiful scandal the statement is idiom bench mark.

भारती की सफाई, कहा- बयान बेंच मार्क मुहावरा

Wed, 05 Aug 2015 10:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Aug 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
Beautiful scandal the statement is idiom bench mark.

आप नेता सोमनाथ भारती ने सोमवार को विधानसभा में महिला सुरक्षा पर दिए गए बयान पर मंगलवार को सफाई दी । उन्होंने कहा कि विपक्षी दल उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


उनका इरादा महिलाओं पर बदजुबानी करना कतई नहीं था। उनके बयान को बेंच मार्क मुहावरे के तौर पर देखा जाना चाहिए। सुरक्षा की कहानी में ऐसे उदाहरण रखे जाते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, महिला सुरक्षा के मसले पर बोलते हुए सोमवार को विधानसभा में सोमनाथ भारती ने कहा था कि दिल्ली सरकार को पूरी आजादी मिल जाए तो गहनों से लदी सुंदर महिलाएं बिना किसी डर के आधी रात के बाद भी बाहर जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'विपक्ष को दिल्ली सरकार से तकलीफ'

Beautiful scandal the statement is idiom bench mark.

यह बयान आने के बाद विपक्षी पार्टियों ने भारती पर हमला बोल दिया। बचाव की मुद्रा में आए भारती ने सफाई दी कि सुंदर महिलाओं वाले उनके बयान को बेंच मार्क (संदर्भ आधार) के तौर पर लेना चाहिए।

भारत में रहने वाले लोग जानते हैं कि सुरक्षा को लेकर दिए जाने वाले उदाहरण में इस तरह के मुहावरे बोले जाते रहे  हैं। भारती ने कहा कि राजधानी में महिलाओं के प्रति अपराधों की तादाद लगातार बढ़ रही है।

पुलिस कमीश्नर कह चुके हैं कि वे मुख्यमंत्री के प्रति जवाबदेह नहीं हैं। ऐसे में, दिल्ली सरकार कुछ ठोस कदम उठाना चाहती है तो विपक्षियों को तकलीफ होने लगती है।

'कार्रवाई की जानकारी नहीं है'

Beautiful scandal the statement is idiom bench mark.

भारती ने यह भी कहा कि कांग्रेस-भाजपा को आरोप लगाने की जगह अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

उनके नेता आए दिन महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। खिड़की एक्सटेंशन रेड मामले में उपराज्यपाल नजीब जंग की तरफ से दिल्ली पुलिस को केस दर्ज करने की इजाजत मिलने की खबरों पर भारती का कहना है कि उन्हें अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

मामले से संबंधित कोई कागजात हाथ में आएंगे, तभी कुछ बोलना उचित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed