फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beauties and obscenity in the name of women in Delhi are crrme.

सरेराह महिलाएं कर रहीं वारदात, अश्लील हरकतें बनी हथियार

Wed, 12 Aug 2015 02:23 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Aug 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
Beauties and obscenity in the name of women in Delhi are crrme.

खजूरी खास स्थित बैंक से एक लाख रुपये निकालकर ला रही महिला को चार महिलाओं ने लूट लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर पब्लिक व पुलिस ने मिलकर दो आरोपी महिलाओं को लूटे गए रुपये के साथ दबोच लिया।

विज्ञापन


जबकि इनकी दो साथी महिलाएं भागने में कामयाब हो गईं। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान पूजा (25) और सरिता (30) के रूप में हुई हैं। दोनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियों में रहती हैं।
विज्ञापन


पुलिस गैंग की बाकी दो सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक शगुफ्ता (50) परिवार के साथ खजूरी खास में रहती है। शगुफ्ता का बेटा दुबई में नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन और सुनसान जगह करती हैं वारदात

Beauties and obscenity in the name of women in Delhi are crrme.

हर माह में वह अपनी मां के बैंक खाते में रुपये डाल देता है। शगुफ्ता सोमवार सुबह बेटी की शादी के जेवरात बनवाने के लिए वजीराबाद रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपये निकालने आई थी।

एक लाख रुपये निकालकर जैसे ही वह बैंक से बाहर निकली। अचानक चार महिलाओं ने धावा बोलकर उससे एक लाख रुपये लूट लिए। चारों रुपये लेकर भागने लगीं। इसी बीच शगुफ्ता ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर पास में मौजूद खजूरी खास थाने में तैनात सिपाही अजेश और सुधीर ने पब्लिक के साथ महिलाओं का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दो महिलाओं को काबू कर लिया।

जबकि दो साथी महिलाएं भागने में कामयाब हो गईं। पुलिस पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि वह ट्रेनों में या सुनसान जगह पर वारदात करती थीं। इससे पहले भी वह कई मामलों में शामिल रही हैं।

अश्लील हरकतें कर व्यापारी को लूटा

Beauties and obscenity in the name of women in Delhi are crrme.

वहीं एक अन्य घटना में बहादुरगढ़ निवासी सुभाष शाम को जब जाकिर हुसैन कॉलेज से एक बस में चढ़े तो वहां से पांच महिलाएं भी उनके साथ बस में सवार हुई।

बस में ज्यादा भीड़ नहीं थी। लेकिन इसके बाद भी पांचों सुभाष के करीब आकर उससे सट कर खड़ी हुई और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगी।

इस दौरान सुभाष ने उन्हें दूर रहने के लिए भी कहा। इसके बाद सुभाष कनॉट प्लेस उतर गए। लेकिन उन्होंने जब अपना बैग चेक किया तो पचास हजार रुपए गायब थे।

सुभाष ने ऑटो लेकर बस का पीछा किया और बस रूकवायी और महिलाओं से पैसे वापस करने के लिए कहा तो दो महिलाएं बस के पिछले दरवाजे से पैसे लेकर फरार हो गयी। जबकि तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed