फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beating the young man's Revenge ran-ran 12 times Gope knife

पिटाई का बदला लेने को युवक को दौड़ा-दौड़ा कर 12 बार घोपे चाकू

Tue, 21 Feb 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Beating the young man's Revenge ran-ran 12 times Gope knife
प्रतीकात्मक तस्वीर

सुल्तानपुरी इलाके में रविवार रात एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से वार कर हत्या कर दी गयी। उसपर करीब एक दर्जन बार चाकू से वार किए गए। अत्यधिक खून निकलने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी ने खुलासा किया है कि पिटाई का बदला लेने के लिए उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि मरने वाले की शिनाख्त कुंवर सिंह नगर निवासी बिरजू(28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब सात बजे बिरजू अपने कुछ सहयोगियों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान इसी इलाके के रहने वाले वेद प्रकाश से उसकी कहासुनी हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों हाथापाई करने लगे। लेकिन वेद प्रकाश वहां से भागने में कामयाब हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश रची और उसे फाटक के पास बुलाकर उसकी हत्या कर दी

Beating the young man's Revenge ran-ran 12 times Gope knife
file photo - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर बाद वेद प्रकाश ने बिरजू को रेलवे फाटक के पास बुलाया। जहां कहासुनी करने के बाद वेद प्रकाश ने बिरजू पर चाकू से हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए बिरजू फ्रेंड्स एंक्लेव सुल्तानपुरी की ओर भागा लेकिन गली नंबर तीन में वह गिर गया।

उसके पीछा करते हुए वेद प्रकाश वहां पहुंचा और बिरजू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और तब तक उसे मारता रहा जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिरजू के शव को कब्जे में कर लिया। जांच में पता चला कि बिरजू पर मियांवाली थाने में रेप और नांगलोई में शस्त्र अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज थे। तफ्तीश में पुलिस को पता चला कि शाम में बिरजू का वेद प्रकाश ने झगड़ा हुआ था। पुलिस ने वेद प्रकाश की तलाश शुरू की।

सोमवार सुबह पुलिस ने वेद प्रकाश को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से खून से सना कपड़ा और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि वेद प्रकाश पर रूप नगर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

पूछताछ में वेद प्रकाश ने बताया कि बिरजू अकसर उसके साथ मारपीट करता था। रविवार शाम को शराब पीने के दौरान उससे मारपीट की। उसके बाद उसने बिरजू की हत्या करने की साजिश रची और उसे फाटक के पास बुलाकर उसकी हत्या कर दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed