{"_id":"5e2a74c18ebc3e99f10051e9","slug":"beating-retreat-ceremony-will-end-with-abide-with-me-says-army-vande-mataram-also-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटिंग रिट्रीट समारोह का हिस्सा बना रहेगा 'अबाइड विद मी', वंदे मातरम भी हुआ शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटिंग रिट्रीट समारोह का हिस्सा बना रहेगा 'अबाइड विद मी', वंदे मातरम भी हुआ शामिल
Fri, 24 Jan 2020 10:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 जनवरी को होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान अबाइड विद मी का प्रदर्शन होगा या नहीं, इसे लग रहे कयासों पर अब सेना ने विराम लगा दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार पहले यह कहा जा रहा था कि सरकार ने फैसला लिया है कि इस बार महात्मा गांधी का पसंदीदा ईसाई भजन बीटिंग रिट्रीट का हिस्सा नहीं होगा।
विज्ञापन
अब स्पष्ट है कि, विजय चौक पर 29 जनवरी को होने वाले मशहूर बीटिंग रिट्रीट समारोह का समापन इस भजन के साथ ही होगा। इस भजन 'अबाइड विद मी' को स्कॉटलैंड के एंग्लिकन हेनरी फ्रांसिस लाइट ने लिखा है और पिछले साल के कार्यक्रम में यह एक मात्र पश्चिमी धुन थी।
विज्ञापन
गुरुवार को सूत्रों ने बताया कि, 'पहले बैंड को इस भजन 'अबाइड विद मी' का अभ्यास बंद कर देने को कहा गया था लेकिन पिछले 2-3 दिन में इसका अभ्यास करने का निर्देश दिया गया। यह समारोह का अंतिम भजन होगा जैसा कि पारंपरिक तौर पर होता आया है।'
विज्ञापन
गुरुवार को सेना ने बीटिंग रिट्रीट के लिए जो आधिकारिक धुनों की पुस्तिका निकाली है, उसमें भी यह धुन शामिल है। बैंड द्वारा बजाए जाने वाले धुनों में 'वंदे मातरम' भी शामिल है।
एक सप्ताह पहले सूत्रों ने कहा था कि समारोह का अंत 'वंदे मातरम' से किया जा सकता है। पारंपरिक तौर पर यह समारोह 'अबाइव विद मी' के साथ खत्म होता है।