{"_id":"0f121219898d75e7e4f141a4f66f24fa","slug":"beating-bus-driver-becuse-he-did-not-give-side-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड न देने पर युवकों ने बस चालक को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइड न देने पर युवकों ने बस चालक को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइड न देने से नाराज कुछ युवकों ने निजी स्कूल बस चालक की धुनाई कर दी। युवक चालक को पीटकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर अन्य लोगों की जांच पड़ताल की। अभी तक बस चालक ने शिकायत नहीं दी है, इसलिए मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार करीब दोपहर दो बजे वाईएमसीए चौक पर एक निजी स्कूल की बस बल्लभगढ़ की तरफ जा रही थी। बस के पीछे एक कार आ रही थी। कार वाला बस से साइड मांगने के लिए बार-बार हार्न बजा रहा था, लेकिन बस चालक साइड नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
कुछ देर बाद साइड मिलने पर कार चालक ने आगे जाकर बस को रोक लिया। कार में सवार युवकों ने उतरकर बस चालक को नीचे खींचा और उसकी धुनाई शुरू कर दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। भीड़ बढ़ती देख युवक कार लेकर फरार हो गए। लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर सात थाना पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन