फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beaten to death by colleagues for refusing to bring liquor in Delhi s Prem Nagar

ऐसे दोस्तों से दुश्मन भले: शराब लाने से मना करने पर साथियों ने पीटकर हत्या की, पकड़े जाने पर सुनाई पूरी कहानी

Mon, 16 Oct 2023 08:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Oct 2023 08:01 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन सभी रामलीला मैदान के पास शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने पर आरोपियों ने अजीत को शराब खरीदकर लाने के लिए कहा। अजीत के इनकार करने पर सभी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Beaten to death by colleagues for refusing to bring liquor in Delhi s Prem Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में शराब खरीद कर लाने से मना करने पर दोस्तों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। एक आरोपी ने उसके सिर पर कड़े से वार कर दिया। इससे वह अचेत हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के साथ रहने वाले दोस्तों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन

पुलिस को 14 अक्तूबर की दोपहर 2.30 बजे अगर नगर के रामलीला मैदान में एक युवक के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त स्वर्ण पार्क नांगलोई निवासी अजीत उर्फ विक्की (25) के रूप में हुई। मृतक के परिवार वालों के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। टीम ने परिवार वालों और परिचितों से पूछताछ की। पता चला कि अजीत कोई काम नहीं करता था। वह नशा करने का आदी था। वह घर से काफी दिनों तक गायब रहता था और अक्सर दोस्तों के साथ घूमता रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस ने अजीत के दोस्तों की पहचान की और यह पता लगाया कि अंतिम बार अजीत किसके साथ देखा गया था। तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने उसके तीन दोस्तों प्रेम नगर निवासी दुर्गेश कुमार (18), पवन कुमार (21) और प्रवेश (18) को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हत्या में शामिल 16 साल के नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी सागर अभी फरार है।

विज्ञापन

शराब लाने से इनकार करने पर पीटा 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन सभी रामलीला मैदान के पास शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने पर आरोपियों ने अजीत को शराब खरीदकर लाने के लिए कहा। अजीत के इनकार करने पर सभी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और एक ने उसके सिर पर कड़े से हमला कर दिया, जिससे अजीत बेहोश हो गया। उसके बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश पर चोरी के दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed