फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   beaten pregnant woman on suspicion of bachcha chor in delhi

बच्चा चोरी के शक में गर्भवती को पीटा, वीडियो देखकर परिवार वालों ने पुलिस से किया संपर्क

Mon, 02 Sep 2019 01:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Sep 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
beaten pregnant woman on suspicion of bachcha chor in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

देश के अन्य राज्यों में बच्चा चोरी गिरोह की अफवाह की आंच अब दिल्ली में भी पहुंच गई है। दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में लोगों ने पांच माह की गर्भवती महिला को बच्चा चोर समझकर पीट दिया। मारपीट के दौरान लोगों ने वीडियो भी बनाया। 

विज्ञापन


वीडियो के जरिए महिला के भाई ने उसकी पहचान की। दरअसल, बोलने में असमर्थ महिला को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। उसके बाद वह 14 दिन से लापता थी। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान दीपक, ललित कुमार और बी शकुंतला के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान प्रियंका (25) के रूप में हुई है। उसकी मां रामो देवी पुल प्रहलादपुर में रहती है। वह कार्यालयों में साफ-सफाई का काम करती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। रामो देवी के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले प्रियंका की शादी फरीदाबाद सेक्टर-20 बी के कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनील के साथ की थी। वह बचपन से बोल नहीं पाती थी। 18 अगस्त को ससुराल वालों ने प्रियंका को घर से निकाल दिया। वह अपनी मां के पास आने के बजाय भटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 अगस्त को ही प्रियंका के ससुर ने उसकी मां को बताया कि प्रियंका कहीं चली गई है। उसके बाद रामो देवी और उसके बेटे संदीप ने उसकी तलाश शुरू की। राजधानी के कई इलाके में पोस्टर भी लगाए, लेकिन प्रियंका का कोई पता नहीं चला। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर इलाके के एक लड़के ने संदीप को वीडियो दिखाया। इसमें बच्चा चोर समझकर उसकी बहन को कुछ लोग पीट रहे थे। 


वीडियो देखने के दौरान उसने एक घर का नेम प्लेट देखा और उसकी तलाश करता हुआ मंडोली पहुंचा, जहां उसकी पिटाई की पुष्टि हुई। उसके बाद वह हर्ष विहार थाने पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने बताया कि प्रियंका को थाने लाया गया था, लेकिन बोलने में असमर्थ होने पर वह अपने बारे में कुछ नहीं बता पाई। चार-पांच घंटे के बाद उसे छोड़ दिया गया। संदीप ने पुलिस को सारी बात बताई। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने प्रियंका की तलाश कर उसे परिवार के हवाले कर दिया। प्रियंका काफी डरी सहमी है और घर से बाहर नहीं निकल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed