फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Be ready to tackle jams on NH 58.

एनएच 58 पर जाम से जूझने को रहें तैयार

Sun, 12 Oct 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 12 Oct 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Be ready to tackle jams on NH 58.

रविवार की छुट्टी के दिन बाहर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं, तो संभलकर निकलें। अपने रूट के बारे में पहले जानकारी कर लें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


मेरठ में रालोद की राष्ट्रीय रैली के चलते कई रूट पर लंबा जाम लग सकता है। रैली में बसों के जाने से वाहनों की कमी का सामना भी लोगों को करना पड़ेगा।

परिवहन विभाग ने जाम लगने की स्थिति में मेरठ-मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली बसों का रूट बदलकर वाया दिल्ली और बिजनौर करने की योजना बनाई है।

यहां बिगड़ सकती है व्यवस्था
वाहनों का दबाव एनएच 24, 91 और 58 पर रहेगा। ये तीनों शहर से होकर निकलते हैं। वाहनों के दबाव के चलते इन राजमार्गों पर लंबा जाम लग सकता है।

रालोद कार्यकर्ताओं के रोडवेज और निजी बसों को कब्जा कर रैली में ले जाने की भी आशंका अधिकारियों को है। इसके चलते आरएम रोडवेज और आरटीओ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को अधिकारियों ने मेरठ रूट का सर्वे किया।
विज्ञापन


बदला जा सकता है रूट
एआरएम कार्मिक अतुल श्रोती केअनुसार एनएच 58 पर वाहनों का दबाव ज्यादा होने पर परिवहन निगम मेरठ, मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड की ओर जाने वाली बसों का रूट दिल्ली-सहारनपुर या अमरोहा-बिजनौर होकर निकाल सकता है। इसके लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लग सकता है लंबा जाम
एनएच 91 पर लालकुआं, मेरठ तिराहा, दादरी, सिकंदराबाद और भूड़ चौराहे पर।
एनएच 24 पर ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, मसूरी, लालकुआं और विजयनगर बाईपास।
एनएच 58 पर एएलटी कट, मुरादनगर और मोदीनगर पर

रालोद की रैली में जुटेंगे दिग्गज
रालोद की रैली रविवार को मेरठ बाईपास पर है। चौधरी चरणसिंह के आवास को स्मृति भवन बनाने की मांग के चलते यह पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की रैली है।

पिछले दिनों मुरादनगर में लाठीचार्ज के बाद पार्टी ने रैली में पूरी ताकत लगा दी है। यह पहला मौका है जब रालोद की रैली में सपा और जदयू सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, पूर्व सीएम नीतिश कुमार, शरद यादव और सूबे के कबीना मंत्री शिवपाल यादव के भाग लेने की उम्मीद है।


यह रहेगी स्थिति
रैली में करीब तीन हजार बसों में कार्यकर्ता यूपी से ही जुटाने की तैयारी है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से भी रालोद समर्थक जुटेंगे। किसानों के सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रालियों के लाने का भी दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed