फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   be ready for non stop travel from badarpur to ballabhgarh, soon to start

बदरपुर से बल्लभगढ़ तक नॉनस्टॉप सफर को रहें तैयार

Sat, 06 May 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 06 May 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
be ready for non stop travel from badarpur to ballabhgarh, soon to start
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : amarujala

नेशनल हाईवे पर बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ तक फर्राटा भरने को तैयार रहें। बल्लभगढ़ में निर्माणाधीन हाईवे का सबसे लंबा फ्लाईओवर 25 जुलाई को खोल दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर के खुलने से बदरपुर से बल्लभगढ़ तक करीब 18 किलोमीटर लंबा सफर नॉनस्टॉप तय किया जा सकेगा।

विज्ञापन


फरीदाबाद की सरहद में हाईवे का यह अंतिम फ्लाईओवर है, जिसकी लंबाई 750 मीटर है।  इससे पहले पांच फ्लाईओवर जनता को समर्पित किए जा चुके हैं जो 500 मीटर लंबे बनाए गए हैं।
विज्ञापन


हाईवे पर ट्रैफिक को रफ्तार मिलने से न सिर्फ दिल्ली से आगरा के बीच सफर करने वाले दो लाख लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि औद्योगिक लिहाज से भी इसे अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर सबसे पहले बाटा चौक फ्लाईओवर खोला गया था। इसके बाद बडखल चौक, ओल्ड फरीदाबाद, अजरौंदा चौक और पिछले दिनों एनएचपीसी चौक फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से करीब 16 किलोमीटर लंबा सफर आसान हो गया है।

वाईएमसीए चौक से बल्लभगढ़ क्रॉसिंग तक करीब दो किलोमीटर लंबा हाईवे का हिस्सा जाम से जूझ रहा है। घनी आबादी और बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन की वजह से यहां बेतहाशा जाम लगता है। इसका असर औद्योगिक नगरी के उद्योगों पर भी पड़ रहा है, क्योंकि हाईवे की वजह से दो हिस्सों में बंटे शहर का बड़ा इंडस्ट्रियल हब सेक्टर 24, 25, 58, और 59 के अलावा ट्रांसपोर्ट नगर की कनेक्टिविटी बेहतर नहीं है।

देश-विदेश से आने वाले औद्योगिक प्रतिनिधियों को बल्लभगढ़ के जाम से जूझना पड़ता है। इससे औद्योगिक शहर की छवि खराब होने के साथ तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बल्लभगढ़ फ्लाईओवर खुलने के बाद आवाजाही बेहतर हो जाएगी। बल्लभगढ़ क्रॉसिंग के साथ सोहना फ्लाईओवर चौराहे पर भी जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा, जो सीधे औद्योगिक सेक्टरों को जोड़ता है।

प्रोजेक्ट अपडेट
फ्लाईओवर को खोलने के लिए 25 जुलाई की समयसीमा तय की गई है। करीब 750 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। फ्लाईओवर का स्ट्रक्चर बनकर तैयार है। उतार-चढ़ाव बनाने के लिए खुदाई और मिट्टी डालने का काम चल रहा है। एनएचएआई के मुताबिक फ्लाईओवर का 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

कई बार खिसकी डेडलाइन
बल्लभगढ़ फ्लाईओवर को लेकर कई बार समय सीमा खिसकी। इसका मुख्य कारण एस्कॉर्ट्स मुजेसर से बल्लभगढ़ तक निर्माणाधी मेट्रो कॉरिडोर रहा। दोनों प्रोजेक्ट एक साथ चलने की वजह से जाम की समस्या बढ़ गई, जिसके बाद फ्लाईओवर का काम रोकना पड़ा। दो माह फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बंद रहा। हालांकि अब मेट्रो स्टेशन का कार्य भी पूरा होने की कगार पर है। इसलिए एनएचएआई ने निर्माण कार्य तेज कर दिया है।

750 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है
05 फ्लाईओवर पर शुरू हो चुकी है आवाजाही
06 फ्लाईओवर बनाए जाने थे फरीदाबाद में


हाईवे पर फरीदाबाद में पांच फ्लाईओवर बन चुके हैं। अब हमारा पूरा फोकस बल्लभगढ़ फ्लाईओवर पर है। जुलाई में इस फ्लाईओवर को बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर बनने के बाद बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ तक मिनटों में सफर तय होगा।-कृष्णपाल गुर्जर, सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री


बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा न होने से फरीदाबाद का बड़ा औद्योगिक हिस्सा एनसीआर से कटा हुआ है। बल्लभगढ़ फ्लाईओवर बनने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी। फिलहाल जाम की वजह से उद्योगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-एसएस बांगा, सदस्य-सार्क चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed