आज संभलकर निकलें, हो सकता है ट्रैफिक डायवर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जोरबाग स्थित कर्बला विवाद के मद्देनजर एक समुदाय के लोगों ने राजधानी में मंगलवार को प्रदर्शन करने की घोषणा की है। वे सुबह से प्रदर्शन कर सकते हैं।
ऐसे में नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्ट हो सकता है। किन-किन स्थानों पर डायवर्जन हो सकता है, इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की गई है। एनएच-24 और मदर टेरेसा क्रेसेंट पर बड़े पैमाने पर यातायात प्रभावित रह सकता है।
इससे राजधानी में जाम की स्थिति बन सकती है। ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल शुक्ला ने बताया कि जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा। ट्रैफिक डायवर्जन के साइनेज लगाए जाएंगे।
यहां यातायात प्रभावित होने की संभावना
नोएडा मोड़: बाहरी रिंग रोड एनएच-24 टी प्वाइंट से गाजीपुर जाने वाला ट्रैफिक अक्षरधाम प्लाईओवर से यूपी गेट व नोएडा जाने के लिए लेफ्ट व राइट में परिवर्तित किया जा सकता है। पुश्ता रोड-विकास मार्ग से गाजीपुर जाने वाले ट्रैफिक को नोएडा गेट की ओर सीधा जाने दिया जाएगा।
मदर डेयरी अंडरपास: मदर डेयरी की ओर से आने वाला ट्रैफिक चांद सिनेमा, हिंडन कैनाल रोड की ओर परिवर्तित किया जाएगा। यहां से वनवे हिंडन कैनाल से यूपी में प्रवेश कर सकते हैं।
एनएच-24 का ट्रैफिक नरवाना रोड की तरफ मोड़ा जाएगा। यहां से लेफ्ट टर्न लेकर मधु विहार, उससे राइट टर्न लेकर हसनपुर डिपो, टेल्को टी प्वाइंट, चौ. चरण सिंह मार्ग होकर वैशाली या रघुनाथ मंदिर या सूर्या नगर से यूपी जा सकते हैं।
जाम से बचना है तो ऐसे निकलें
कोंडली चौक: हिल्टन होटल की तरफ से आने वाला ट्रैफिक हिंडन कैनाल रोड पर परिवर्तित किया जा सकता है। कोंडली रोड से लेकर यूपी बॉर्डर तक हिंडन कैनाल रोड वनवे होगा।
गाजीपुर अंडरपास: एनएच-24 से आने वाला ट्रैफिक हसनपुर डिपो रोड पर परिवर्तित किया जा सकता है। यहां से राइट टर्न लेकर टेल्को टी प्वाइंट, चौ. चरण सिंह मार्ग, आनंद विहार, रघुनाथ मंदिर और सूर्या नगर से जा सकते हैं। एनएच-24 हसनपुर डिपो टी प्वाइंट पर बंद रहेगा।
गाजीपुर अंडरपास से गाजीपुर बॉर्डर की ओर ट्रैफिक जाने की अनुमति नहीं होगी। चौ. चरण सिंह मार्ग से आने वाला ट्रैफिक श्मशान घाट, कोंडली नहर की तरफ सीधा जाएगा या फिर एनएच-24 से राइट टर्न लेकर निजामुद्दीन की तरफ जाएगा। गाजीपुर अंडरपास से सीधा ही जाया जा सकता है।
आनंद विहार जाने के लिए यहां से गुजरें
रोड नंबर-56 (चौ. चरण सिंह मार्ग): आनंद विहार से आने वाला ट्रैफिक हसनपुर डिपो और गाजीपुर अंडरपास की तरफ जाएगा। लाइट्स सिग्नल बंद रहेंगे और मैनुअली संचालित किए जाएंगे।
आनंद विहार टर्मिनल: रेलवे अंडरब्रिज से ट्रैफिक को यू-टर्न लेने की अनुमति होगी। यूपी रोडवेज की बसें वैशाली की ओर मोड़ दी जाएंगी। वैशाली की तरफ से आने वाला ट्रैफिक चौ. चरण सिंह मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा।
रघुनाथ मंदिर: ज्यादातर ट्रैफिक राइट टर्न के जरिए रामप्रस्थ की तरफ परिवर्तित किया जाएगा। इसके बाद सूर्या नगर की तरफ सीधा जाने दिया जाएगा। लाइट सिग्नल्स बंद रहेंगे।
आउटर रिंग रोड होगा ज्यादा ट्रैफिक
सरायकालेखां की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को टोल ब्रिज की तरफ जाने के लिए यू-टर्न या फिर आईटीओ जाने की अनुमति होगी। यमुना रिवर से कैनाल रोड, कड़कड़ी मोड़, रोड नंबर-57 होकर रामप्रस्थ जा सकते हैं।
मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड: सरदार पटेल मार्ग से आने आकर आरएमएल की ओर जाने वाला ट्रैफिक अपर रिज रोड पर पंचशील मार्ग से साउथ एवेन्यू व अकबर रोड जाने के लिए परिवर्तित किया जाएगा। आरएमएल गोलचक्कर से आने वाला ट्रैफिक पार्क स्ट्रीट रोड, शंकर रोड और अपर रिज रोड से परिवर्तित किया जाएगा।