फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BDC female candidates, including three deaths from fever.

बुखार से महिला बीडीसी प्रत्याशी समेत तीन की मौत

Fri, 23 Oct 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 23 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
BDC female candidates, including three deaths from fever.
बुखार से बृहस्पतिवार को बीडीसी महिला प्रत्याशी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दसवीं का छात्र भी शामिल है। परिजनों ने डेंगू से मौत की बात कही, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


गाजियाबाद में रहस्यमयी बुखार से मरने वालों को 47 हो गई है, जबकि डेंगू से अब तक 16 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू से केवल दो मौतें हुई हैं।
विज्ञापन


सीकरीकला गांव निवासी सुनीता सैनी (42) पत्नी मनोज बीडीसी का चुनाव लड़ी थी। जिसका चुनाव 17 अक्तूबर को हो चुका है। मनोज ने बताया कि सुनीता की 17 अक्तूबर को तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर पांच दिन पहले उसे मेरठ के निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति की मानें तो डाक्टरों ने डेंगू बताया था।

दूसरी ओर मुरादनगर रावली रोड केला मंडी निवासी आकिफ (15) पुत्र अफसर दसवीं का छात्र था। अफसर ने बताया कि मंगलवार को बुखार होने के कारण आकिफ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


हालत बिगड़ने पर नोएडा रेफर किया गया। जहां बुधवार को मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि डाक्टर ने बेटे को डेंगू बताया था। वहीं, न्यू डिफेंस कालोनी में सरफराज की बेटी अफसाना (21) की बुखार से मौत हो गई।

एक सप्ताह उसे बुखार था। परिजन निजी अस्पताल में युवती का उपचार करा रहे थे। बुधवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. सूर्यांशु ओझा ने बताया कि गांव व कालोनी में चिकित्सा कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed