फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bcci burst two fake cricket coaches who dupes at least 20 cricketers by taking money for playing

मैच खिलाने के नाम पर 20 क्रिकेटरों से ले चुके थे एक करोड़, बीसीसीआई ने उठाया मामला तो हुए कई खुलासे

Fri, 26 Jul 2019 04:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 26 Jul 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
bcci burst two fake cricket coaches who dupes at least 20 cricketers by taking money for playing
क्राइम ब्रांच ने दो आरोपी क्रिकेट कोच को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर राज्यों के क्रिकेट एसोसिएशन के बीसीसीआई में रजिस्ट्रेशन के बाद पैसे का खेल शुरू हुआ था। राज्यों के क्रिकेट एसोसिएशन के कुछ सदस्य उभरते क्रिकेटरों से पैसे लेते थे और उन्हें बीसीसीआई के रणजी, अंडर-16, 19, 20, 23 के कुछ मैच खिला देते थे। इसके बाद खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया जाता था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस पूर्वोत्तर राज्यों के क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों से जल्द ही पूछताछ करेगी। इन राज्यों के क्रिकेट एसोसिएशन को पूछताछ के लिए जल्द ही पत्र भेजा जाएगा। उत्तर-पूर्व के सभी राज्यों के क्रिकेट एसोसिएशन जांच के दायरे में हैं। बीसीसीआई के पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर-पूर्व राज्यों के क्रिकेट एसोसिएशनों का बीसीसीआई से निबंधन वर्ष 2018 में हुआ था। इसके बाद आरोपी कोच व उनके गिरोह के लोगों ने उन राज्यों के क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों से मिलकर उभरते युवा क्रिकेटरों से मैच खिलाने के एवज में पैसे लेने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक नागालैंड क्रिकेट एसोसिएशन का नाम स्पष्ट रूप से सामने आ चुका है। जांच बीसीसीआई से जुड़ी है, इस कारण पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। मामला कितना संवेदनशील है उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी कोच की गिरफ्तारी का पुलिस ने कोई अधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

जितने पैसे देते थे उतने ही मैच खिलाते थे

अपराध शाखा के इस अधिकारी ने बताया कि आरोपी 15 से 20 युवाओं को बीसीसीआई क्रिकेट टूर्नामेंट के कुछ मैच खिला चुके हैं। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि उभरते क्रिकेटरों से पैसे लेने वाले आरोपी कोच व अन्य लोगों का एक गिरोह बना हुआ है।

गिरफ्तार कोच रवि दलाल व हारिस भी एक-दूसरे को काफी पहले से जानते थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है अभी दो कोच ही गिरफ्तार हुए हैं। गिरोह के कुछ और लोगों की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।

जितने पैसे देते थे उतने ही मैच खिलाते थे
दिल्ली पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि जो क्रिकेट खिलाड़ी आरोपियों को जितना पैसा देता था उसे उतना ही मैच खिलाते थे। कुछ खिलाड़ियों से आरोपियों ने 10 से 15 लाख रुपये तक लिए हैं। आरोपी 15 से 20 युवाओं से करीब एक करोड़ रुपये ले चुके हैं।

खुद बड़ा मैच नहीं खेले फिर कैसे खिला दिया
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी रवि दलाल व हारिस खुद क्रिकेट का कोई बड़ा मैच नहीं खेले और युवाओं को बीसीसीआई के बड़े टूर्नामेंट खिलाने का झांसा देते थे। सवाल यह उठता है कि राज्य क्रिकेट एसोसिएशन में बिना किसी सांठगांठ के ये युवाओं को कैसे क्रिकेट मैच खिला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed