फरीदाबाद में तोड़फोड़ के विरोध में जमकर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-91 के पास दुर्गा बिल्डर इलाके में पड़ने वाली पंचशील कॉलोनी में रविवार को बवाल मच गया। वहां तोड़फोड़ के विरोध में कॉलोनी के लोग सड़कों पर उतर आए। उग्र भीड़ ने जमकर पथराव किया।
इस दौरान पुलिस की एक जिप्सी और जेसीबी को आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा चार एंबुलेंस, चार जेसीबी सहित पुलिस के दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
दुर्गा बिल्डर एरिया में पड़नी वाली शिव कॉलोनी, दीपावली व पंचशील कॉलोनी में 6200 मकानों को गिराया जाना था। इसके लिए नगर योजनाकार का तोड़फोड़ दस्ता सुबह में पहले पंचशील कॉलोनी में तोड़फोड़ करने पहुंच गया। इसे देखते ही कॉलोनी के लोग कार्रवाई के विरोध में जमा हो गए।
गुस्साए लोगों ने ये क्या किया!
गुस्साए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिस की जिप्सी और एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। सैकड़ों लोग और पुलिस बल आमने-सामने आ गए।
गुस्साई भीड़ ने चार एंबुलेंस, एक महिला पीसीआर, चार जेसीबी मशीन और एसीपी की एक गाड़ी सहित अन्य गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति पर काबू न होते देख पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा और लोगों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
इस दौरान दोनों तरफ के लोगों को चोटें आई हैं। इसमें पुलिस के करीब दर्जन भर जवान घायल हो गए।