फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bareilly Intercity trains, including more than 20.

बरेली इंटरसिटी समेत 20 से ज्यादा ट्रेनें लेट

Tue, 27 Oct 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 27 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Intercity trains, including more than 20.
मुरादाबाद के लोधीपुर सेक्सन में सोमवार को ट्रैक फ्रैक्चर से मुरादाबाद-दिल्ली रूट दो घंटे बाधित रहा। इससे बरेली इंटरसिटी समेत दिल्ली से मुरादाबाद और लखनऊ के बीच आने-जाने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें बीच रास्ते में रोकनी पड़ीं।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद ट्रैक रिपेयर हो जाने पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। सप्ताह के पहले ही दिन रूट बाधित हो जाने से दैनिक यात्रियों और नौकरी पेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रैक फ्रैक्चर लोधीपुर में सुबह करीब 8 बजे हुआ। सूचना मिलते ही दुर्घटना की आशंका को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद के बाद बरेली-दिल्ली इंटरसिटी को रोक दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा सत्याग्रह एक्सप्रेस, सरयू-यमुना एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, आला हजरत, बरेली-भुज एक्सप्रेस, सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस और पुरबिया एक्सप्रेस समेत 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। करीब दो घंटे बाद ट्रैक ठीक होने पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।

ट्रेनें बीच रास्तों में रुकने की वजह से गाजियाबाद स्टेशन पर ये ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे की देरी से पहुंचे। लोग इंतजार करते रहे।

कल नहीं चलेगी आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस
आनंद विहार से कोलकाता जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस बुधवार को नहीं चलेगी। लगातार लेट हो रही ट्रेन को रद्द कर दी गई है। रविवार को भी यह ट्रेन 13 घंटे लेट थी।

रविवार शाम करीब चार बजे चलने वाली यह ट्रेन सोमवार की सुबह रवाना हुई। त्योहारी सीजन में अचानक रद्द कर दी गई इस ट्रेन की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे आनंद विहार से चलकर 4:10 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचती है। अलीगढ़ के रास्ते होते हुए तीसरे दिन सुबह कोलकाता पहुंचती है। बृहस्पतिवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed